कोरबा : कोरबा जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 998 नग नशीली टैबलेट का जखीरा बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में करतला थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक नोनबिर्रा डेम के पास डेम जाने वाले कच्चे मार्ग पर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 12 BR 0660, हीरो ग्रे कलर) में बैठकर नशीली टैबलेट की बिक्री कर रहे हैं।
Trending
- कोरबा में आश्रम शाला के शिक्षक का शराब के नशे में वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप
- कुसमुंडा खदान में बड़ा हादसा: ट्रेलर की चपेट में आए सुपरवाइजर की मौत, मुआवजे को लेकर GM ऑफिस में तालाबंदी
- Korba: कलेक्टर कुणाल दुदावत का सख्त एक्शन, DEO समेत 3 अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश
- कोरबा में रफ्तार का कहर: सड़क पार कर रहे शिक्षक को बाइक ने कुचला, मौके पर मौत
- CGPSC SI Prelims Result 2026: सब-इंस्पेक्टर, सूबेदार और प्लाटून कमांडर परीक्षा का रिजल्ट जारी, 7301 अभ्यर्थी सफल
- दुष्कर्म केस में आरोपी अब तक फरार, पीड़िता ने SP से लगाई गिरफ्तारी की गुहार
- मादा भालू का कहर: दो ग्रामीणों की मौत, एक गंभीर घायल… गांव में फैली दहशत
- कैबिनेट के अहम फैसले: CG में आएगा 500 करोड़ का AI प्रोजेक्ट, औद्योगिक निवेश बढ़ेगा, बिजली कंपनी की होगी बाजार में एंट्री


