बिलासपुर: बिलासपुर के न्यू कंस्ट्रक्शन कॉलोनी ने इस वर्ष अपने 65वें स्थापना वर्ष पर अनोखी और संदेशपूर्ण झांकी प्रस्तुत की है. इस बार झांकी का मुख्य विषय “मेंटल हॉस्पिटल” रखा गया है.
CG – दुर्गा पंडाल में मेंटल हॉस्पिटल थीम पर झांकी, कला के जरिए मानसिक स्वास्थ्य पर दिया मजबूत संदेश
झांकी में मानसिक रोगियों की स्थिति और उनके जीवन की झलक को सजीव रूप में दर्शाया गया है. इसमें यह दिखाया गया है कि कैसे अलग-अलग कारणों – तनाव, पारिवारिक समस्याएं, सामाजिक दबाव और आधुनिक जीवनशैली – इंसान को मानसिक रोग की ओर धकेल देती हैं. डॉक्टर की पर्ची, इलाज की प्रक्रिया और मरीजों की हालत को कलात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया है.
आयोजकों का कहना है कि इस झांकी का उद्देश्य समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. अक्सर मानसिक बीमारियों को लोग नज़रअंदाज़ कर देते हैं या इसे सामाजिक कलंक मानते हैं. जबकि सही समय पर इलाज और सहयोग से मरीज सामान्य जीवन जी सकता है.


