कोरबा : कटघोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत कनवेरी को महतारी सदन की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कोरबा प्रवास पर एक कार्यक्रम में इसका लोकार्पण हुआ । 23 सितंबर को कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत श्रीफल तोडक़र यहां विधिवत पूजा अर्चना की।
कोरबा : कॉलोनी में दिखा विशाल अहिराज सांप, सुरक्षित रेस्क्यू किया गया
राज्य सरकार ने महतारी सदन के निर्माण पर 24 लाख 70 हजार रुपए की राशि व्यय की है। महिलाओं को उनके कार्यों के लिए यह भवन उपलब्ध कराया गया है। उनसे संबंधित गतिविधियां यहां पर संपन्न हो सकेंगे।
बड़ी खबर :छत्तीसगढ़ में रीसेल व्हीकल पर टैक्स अनिवार्य, जानें क्या है नया अधिनियम
इसकी मांग काफी समय से की जा रही थी। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कोरबा के द्वारा इस भवन का निर्माण कराया गया जिसे प्रशासन ने नोडल एजेंसी बनाया था।


