कोरबा : महाराणा प्रताप नगर कॉलोनी में गत रात्रि 10.30 बजे एक घर में जहरीला अहिराज घुस जाने से घर वालों के साथ कॉलोनी के लोग भयभीत हो गए। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू टीम यहां पहुंची और खतरनाक सांप को अपने कब्जे में लिया।
बड़ी खबर :छत्तीसगढ़ में रीसेल व्हीकल पर टैक्स अनिवार्य, जानें क्या है नया अधिनियम
रेस्क्यू टीम के प्रभारी जितेंद्र सारथी ने बताया कि अहिराज गली को पार करता हुआ घर के भीतर प्रवेश कर गया। एमपी नगर में यह नजारा देख परिजन घबराकर बाहर निकल आए। तुरंत इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम को दिया गया। जिसके फौरन बाद सारथी अपने टीम के सदस्य राजू बर्मन और शुभम के साथ एम पी नगर पहुंचे और अहिराज सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यु कर थैले में रखा। तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली।
जितेंद्र ने बताया कि अपनी संरचना के कारण यह स्तर पर चमकता है लेकिन ज्यादा जहर होने से लोगों के लिए खतरा भी होता है। लगातार लोगों को इस बारे में जागरूक किया जा रहा है। बताया गया कि अनेक मामलों में कई प्रकार की सुविधा का सामना भी रेस्क्यू टीम को करना पड़ा है इसलिए उन्हें आवश्यक सलाह दी गई है ताकि समय का सदुपयोग हो सके।और राहत देने में दिक्कत भी ना हो।


