कोरबा – स्वच्छता की मिसाल पूरे देश में स्थापित करने वाले पीएम नरेंद्र मोदी की पहल आज भी मिशाल बनकर लोगों के मन में स्वच्छता की प्रेरणा दे रही है। इस पहल की शुरुआत के बाद से ही लोग स्वच्छता को अपने जीवन का एक हिस्सा मानकर सफाई अभियान चला रहे हैं और अपने सामाजिक दायित्वों का भी परिचय दे रहे हैं। इसी स्वच्छता अभियान का अनुपम दृश्य आज जिला परिवहन कार्यालय कोरबा में भी देखने को मिला।

जिला परिवहन कार्यालय कोरबा में सेवा पखवाड़ा 2025 स्वच्छता अभियान कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ कार्यालय परिसर के अंदर और बाहर साफ सफाई करते हुए नजर आए। जिला परिवहन अधिकारी ने स्वयं झाड़ू लेकर साफ सफाई किया, वहीं अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी कार्यालय के बाहर झाड़ू लगाए।

इस स्वच्छता अभियान के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शांति का प्रतीक सफेद रंग की टी – शर्ट पहने हुए थे जिसमें सेवा पखवाड़ा 2025, जिला परिवहन कार्यालय कोरबा (छत्तीसगढ़) लिखा हुआ था जो खास नजर आ रही थी। इस अभियान से निश्चित ही स्वच्छता का संदेश लोगों तक पहुंचेगा।



