कोरबा – जिला परिवहन कार्यालय कोरबा में एक के बाद एक बड़े मामले सामने आ रहे हैं। कभी गैर सरकारी कर्मचारी ड्राइवर बनकर अधिकारी के कमरे में सरकारी काम करता हुआ नजर आता है तो कभी बाबू के कमरे में उनके कथित चहेते बैठकर काम कर रहे हैं और तो और उन्हें काम करने की समझाईश भी देने में नहीं चूक रहे हैं।
ऐसे गंभीर मामले सामने आने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही करने के बजाय चुप्पी साध लिया है और कोई कार्यवाही करते हुए नजर नहीं आ रहे है। सूत्रों की माने तो मामला सामने आने के बाद अब कथित एजेंटों को बचाने एक बार फिर प्राधिकार पत्र को हथियार बनाने की रणनीति बनाई जा रही है। सूत्रों से यह भी जानकारी मिल रही है कि जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा ने इसके लिए कुछ कथित एजेंटो की बैठक भी की गई है। जिम्मेदार अधिकारी की इस चुप्पी ने प्रदेश की सुशासन सरकार को ही कटघरे में लाकर खड़े कर दिया है।
परिवहन कार्यालय से जुड़ी ही एक और बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें एक अधिकारी के मौजूदगी में उसके खास नुमाइंदे के द्वारा अधिकारी के कमरे में एक कथित एजेंट से काम के बदले नोट लेते हुए नजर आ रहे है। ये वही अधिकारी है जो इन दिनों खूब चर्चे में है। जल्द ही इस मामले से जुड़े लोगों की वीडियो प्रसारित की जाएगी।
कोरबा में टी.आई. और कथित ड्राइवर के खिलाफ कलेक्टर से हुई शिकायत


