नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत-पाकिस्तान संबंधों को लेकर स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष के मुद्दे पर किसी भी तरह की मध्यस्थता स्वीकार नहीं की जाएगी।
असम में 18 साल से अधिक उम्र वालों के लिए आधार कार्ड पर रोक, SC-ST और चाय बागान समुदाय को छोड़कर लागू
एक कार्यक्रम में बोलते हुए जयशंकर ने कहा, “1970 के दशक से आज पचास साल बीत चुके हैं और इस विषय पर राष्ट्रीय सहमति बनी हुई है। भारत-पाकिस्तान के बीच के मुद्दे दो देशों के बीच ही हल होंगे, किसी तीसरे पक्ष के दखल की गुंजाइश नहीं है।”
विदेश मंत्री ने आगे कहा कि यह सरकार व्यापार, किसानों के हित, रणनीतिक स्वायत्तता और मध्यस्थता के विरोध के मुद्दे पर पूरी तरह स्पष्ट है और इसी नीति पर आगे बढ़ रही है।


