कोरबा में बुधवार की दोपहर रजगामार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुंदेली से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी युवक सालिक राम यादव ने किसी विवाद के चलते अपनी पत्नी छेक बाई की हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना के बाद आरोपी युवक कथित तौर पर कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा। बताया जा रहा है कि वह गांव के ही कौशल साहू के पोल्ट्री फार्म के यहां चौकीदारी और देखरेख का काम करता है जहां अपने पत्नी और चार बच्चों के साथ रहता है।
घटना के वक्त बच्चे घर पर मौजूद थे जहां उसने अपने पत्नी के गले को धारदार हथियार से सर को अलग कर एक हाथ में हत्या और एक हाथ में अपने पत्नी का गला को लेकर घूम रहा था इस घटना के बाद हड़कंप मच गया मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया है जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस की चेतावनी: सीट बेल्ट और हेलमेट जरूरी, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती
बताया जा रहा है कि आरोपी सतरंगा का रहने वाला है और पोल्ट्री फार्म में पिछले कई साल से काम करते आ रहा है वहीं चरित्र संख्या को लेकर हत्या करने की बात सामने आ रही है लेकिन अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वह सूचना मिलते ही कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी और रारजगामार चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और आगे की कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।


