पुणे, 13 अगस्त 2025। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पुणे की एमपी/एमएलए स्पेशल कोर्ट में बुधवार को कहा कि उन्हें जान का गंभीर खतरा है। यह खतरा सावरकर मानहानि केस से जुड़ा है। राहुल ने बताया कि उनके खिलाफ मानहानि की शिकायत करने वाले नाथूराम गोडसे के वंशज हैं।
1 सितंबर से सिल्वर ज्वेलरी पर भी हॉलमार्किंग लागू, ग्राहकों को मिलेगी शुद्धता की गारंटी
राहुल गांधी ने कोर्ट से अपील की है कि उन्हें और केस की निष्पक्ष सुनवाई को सुरक्षित रखने के लिए प्रिवेंटिव प्रोटेक्शन प्रदान की जाए। अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी।
राहुल के वकील मिलिंद पवार ने कोर्ट में लिखा कि “वोट चोरी” के मामले के उजागर होने के बाद उनके क्लाइंट की सुरक्षा को खतरा बढ़ गया है। वकील ने बताया कि बीजेपी नेता आरएन बिट्टू ने राहुल को आतंकवादी कहा था, जबकि बीजेपी नेता तरविंदर मारवाह ने धमकी दी कि यदि राहुल सही व्यवहार नहीं करेंगे तो उनका अंजाम उनकी दादी जैसा होगा।
याचिका में यह भी कहा गया कि शिकायतकर्ता सत्यकी का संबंध सावरकर और गोडसे परिवार से है और वह अपने प्रभाव का दुरुपयोग कर सकते हैं। कोर्ट इस मामले में आगामी कार्रवाई करेगी।


