नई दिल्ली, 13 अगस्त 2025। आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बिना मैच खेले ही दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके 756 रेटिंग पॉइंट्स हैं। रोहित को यह फायदा पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आज़म के खराब प्रदर्शन से मिला, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों में केवल 56 रन बनाए। बाबर अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
उरी में LoC पर मुठभेड़: एक जवान शहीद, सेना ने आतंकियों की घुसपैठ नाकाम की
वनडे बल्लेबाजों की लिस्ट में शुभमन गिल 784 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर कायम हैं। रोहित शर्मा ने आखिरी इंटरनेशनल मैच 9 मार्च 2025 को न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में खेला था। वहीं, चौथे स्थान पर विराट कोहली हैं, जो बाबर को पीछे छोड़ सकते हैं अगर उनका खराब फॉर्म जारी रहा।
टी-20 रैंकिंग में बदलाव
टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड पहली बार टॉप-10 में पहुंच गए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 83 रनों की विस्फोटक पारी खेलने के बाद वे 6 स्थान ऊपर चढ़कर 10वें नंबर पर आ गए। भारत के अभिषेक शर्मा 829 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले और तिलक वर्मा 804 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के फिल सॉल्ट को पीछे छोड़ा।


