मुंबई, 3 अगस्त 2025। कथावाचक प्रेमानंद महाराज इन दिनों अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। हाल ही में एक प्रवचन के दौरान उन्होंने लिव-इन रिलेशनशिप और शादी से पहले संबंधों को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा था कि “आजकल 100 में से केवल 4 लड़कियां ही पवित्र हैं।” इस बयान के बाद से देशभर में उनकी आलोचना हो रही है और सोशल मीडिया पर उन्हें घेरा जा रहा है।
सेना के अधिकारी ने स्पाइसजेट के 4 कर्मचारियों को पीटा
हालांकि इस विवाद के बीच अब टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री अंकिता लोखंडे उनके समर्थन में सामने आई हैं। अंकिता ने सोशल मीडिया पर राजीव अदातिया की एक पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए प्रेमानंद महाराज की बातों को सही ठहराया है।
राजीव की पोस्ट में लिखा गया था –
“बिल्कुल सही कहा, कान खोलो, दोनों लड़की और लड़के को बोला है और जो उन्होंने कहा है वो पूरी तरह सच है। प्रेमानंद महाराज जी को पूरा सपोर्ट है। इस दौर में, इस दुनिया में, ऐसे लोग ही हैं जो आध्यात्मिकता की सादगी को फिर से वापस लाते हैं। कुछ भी गलत नहीं बोला है।”
इस पोस्ट को री-पोस्ट कर अंकिता ने भी यही संदेश दिया है कि महाराज जी की बातों में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है और वे सिर्फ सामाजिक सच्चाई को उजागर कर रहे हैं।


