नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर दुनिया के नेताओं की लोकप्रियता में शीर्ष स्थान हासिल किया है। अमेरिका की प्रतिष्ठित व्यवसायिक खुफिया और डेटा विश्लेषण कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा जारी ताजा ‘डेमोक्रेटिक ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग’ के अनुसार पीएम मोदी को 75% अप्रूवल रेटिंग मिली है।
बांग्लादेश में तालिबानी ड्रेस कोड लागू करने की कोशिश नाकाम, सोशल मीडिया के दबाव में आदेश वापस
यह सर्वे 4 से 10 जुलाई 2025 के बीच किया गया, जिसमें पीएम मोदी को दुनिया के अन्य लोकतांत्रिक देशों के नेताओं की तुलना में सबसे ज्यादा जन समर्थन प्राप्त हुआ।
दूसरे नंबर पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति
रैंकिंग में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्यंग भी 75% अप्रूवल रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर हैं, लेकिन पीएम मोदी ने मामूली बढ़त के साथ पहला स्थान बरकरार रखा है।
ट्रम्प को बड़ा झटका, टॉप 5 से बाहर
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को इस बार अप्रूवल रेटिंग में बड़ा झटका लगा है। उन्हें केवल 45% समर्थन मिला, जिसके चलते वह टॉप 5 नेताओं की सूची से बाहर होकर आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
कैसे किया जाता है सर्वे?
मॉर्निंग कंसल्ट का यह सर्वे हर सप्ताह दुनियाभर में हजारों लोगों से लिए गए दैनिक इंटरव्यू पर आधारित होता है। इसमें लोकतांत्रिक देशों के प्रमुख नेताओं की लोकप्रियता, लोगों का विश्वास, और उनकी नीतियों को लेकर जन समर्थन को मापा जाता है।
क्या है इसका महत्व?
यह रेटिंग वैश्विक स्तर पर किसी नेता की नीति, कार्यशैली और जनता में उनकी स्वीकार्यता को दिखाती है। पीएम मोदी का बार-बार शीर्ष स्थान पाना यह दर्शाता है कि वह न केवल भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेता बने हुए हैं।


