टोरंटो। कनाडा के टोरंटो शहर में हिंदू समुदाय के खिलाफ नस्लीय हमले की एक और घटना सामने आई है। रविवार को आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर अज्ञात लोगों ने अंडे फेंके।
खाने-पीने की चीजों के सस्ते होने से जून में खुदरा महंगाई 77 महीने के न्यूनतम स्तर पर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही रथ यात्रा में शामिल लोग सड़कों पर भक्ति गीत गा रहे थे, पास की एक बिल्डिंग से अंडे फेंके जाने लगे। इस घटना से श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।
सोशल मीडिया पर संगना बजाज नाम की महिला ने इस हमले के वीडियो और फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग की ऊपरी मंजिलों से लगातार अंडे फेंककर श्रद्धालुओं को निशाना बनाया गया।
संगना बजाज ने कहा,
“कनाडा जैसे देश में इस तरह की घटनाएं दुखद और चिंताजनक हैं। रथ यात्रा हमारी आस्था और संस्कृति का उत्सव है। इस पर हमला असहिष्णुता की सोच को उजागर करता है।”
घटना के बाद आयोजकों और स्थानीय हिंदू संगठनों ने कड़ी निंदा करते हुए टोरंटो पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
टोरंटो पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने की बात कही है।


