वडोदरा, 9 जुलाई 2025। गुजरात में वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला 45 साल पुराना पुल बुधवार सुबह अचानक टूट जाने से बड़ा हादसा हो गया। महिसागर नदी में अब तक 15 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
सफलता की कहानी : प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना से श्री अनिल कुमार साहू को मिली बड़ी राहत
गुरुवार सुबह NDRF की टीम ने नदी से दो शव निकाले, जबकि 13 शव बुधवार को ही बरामद कर लिए गए थे। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। राहत एवं बचाव दल अब भी लापता चार लोगों की तलाश कर रहा है।
चलते ट्रैफिक के बीच टूटा पुल
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब पुल पर ट्रैफिक चल रहा था। अचानक ब्रिज का एक हिस्सा टूटकर नदी में समा गया। इस दौरान दो ट्रक, दो कार और एक रिक्शा सीधे नदी में गिर गए। एक टैंकर पुल के टूटे सिरे पर जाकर फंस गया।
दक्षिण गुजरात–सौराष्ट्र का संपर्क टूटा
यह पुल भरूच, सूरत, नवसारी, तापी और वलसाड को सौराष्ट्र से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग था। इसके टूटने से अब सौराष्ट्र जाने के लिए अहमदाबाद होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा।
पुराना पुल बना मौत का जाल
जानकारी के मुताबिक यह पुल करीब 45 साल पुराना था। लोगों ने लंबे समय से इसकी मरम्मत और मजबूतीकरण की मांग की थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। हादसे ने पुल की जर्जर हालत और प्रशासनिक लापरवाही की पोल खोल दी है।


