अयोध्या। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा के बाद धार्मिक पर्यटन को जबरदस्त बढ़ावा मिला है। इसी कड़ी में भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) 25 जुलाई 2025 से ‘श्रीरामायण यात्रा’ नाम से अपनी पांचवीं विशेष ट्रेन यात्रा शुरू करने जा रहा है।
हिमाचल में कुदरत का कहर – मूसलधार बारिश से तबाही, 37 मौतें, 250 सड़कें बंद, कई जिले ऑरेंज अलर्ट पर!
इस यात्रा में भगवान राम से जुड़े 30 से अधिक प्रमुख स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। भारत गौरव डीक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन से संचालित यह यात्रा 17 दिनों की होगी और दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होकर अयोध्या, नंदीग्राम, सीतामढ़ी, जनकपुर, बक्सर, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हम्पी होते हुए दक्षिण भारत के रामेश्वरम में समाप्त होगी। इसके बाद ट्रेन दिल्ली लौट आएगी।
हिमाचल में कुदरत का कहर – मूसलधार बारिश से तबाही, 37 मौतें, 250 सड़कें बंद, कई जिले ऑरेंज अलर्ट पर!
यात्रा का किराया और सुविधाएं
IRCTC के अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों के लिए तीन श्रेणियों में किराया तय किया गया है।
-
थर्ड एसी: प्रति व्यक्ति ₹1,17,975
-
सेकंड एसी: ₹1,40,120
-
फर्स्ट एसी केबिन: ₹1,66,380
-
फर्स्ट एसी कूप: ₹1,79,515
यात्रा पैकेज में शुद्ध शाकाहारी भोजन, वातानुकूलित बसों से दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, तीन सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था, यात्रा बीमा, और IRCTC यात्रा प्रबंधक की सेवाएं शामिल हैं।
यात्रा में ये आधुनिक सुविधाएं रहेंगी
इस विशेष ट्रेन में यात्रियों को दो रेस्त्रां, आधुनिक किचन, शावर क्यूबिकल्स, सेंसर बेस्ड शौचालय, फुट मसाजर, प्रत्येक कोच में सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षाकर्मियों की सुविधाएं दी जाएंगी।


