Close Menu
    What's Hot

    कोरबा में देर रात बवाल – निहारिका घंटाघर के पास कपड़ा दुकान के सामने जमकर मारपीट, पुरानी रंजिश बनी वजह

    March 23, 2026

    आमाघाट अफीम खेती केस में कार्रवाई तेज: पुलिस ने झारखंड से एक और आरोपी को दबोचा

    March 23, 2026

    कोरबा में बवाल: गो-तस्करी की आशंका पर जमकर विवाद, पशु क्रूरता और मारपीट का केस दर्ज

    March 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोरबा में देर रात बवाल – निहारिका घंटाघर के पास कपड़ा दुकान के सामने जमकर मारपीट, पुरानी रंजिश बनी वजह
    • आमाघाट अफीम खेती केस में कार्रवाई तेज: पुलिस ने झारखंड से एक और आरोपी को दबोचा
    • कोरबा में बवाल: गो-तस्करी की आशंका पर जमकर विवाद, पशु क्रूरता और मारपीट का केस दर्ज
    • जांजगीर में फायरिंग से हड़कंप: रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने युवक को मारी गोली, आरोपी और भाई गिरफ्तार
    • नेशनल पार्क में लकड़बग्घे की मौत: इलाज के अभाव में तोड़ा दम, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप
    • सड़क चौड़ीकरण के खिलाफ उबाल: बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे, जोरदार विरोध प्रदर्शन
    • हादसे से मचा हड़कंप: XUV कार में अचानक लगी आग, दूल्हा-दुल्हन सहित 7 ने कूदकर बचाई जान
    • CG Crime: मैट्रिमोनी ऐप पर शादी का झांसा, लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»Desh - Videsh»ज्‍योति मल्‍होत्रा थी पाक की एसेट, खुफिया एजेंसियों ने किये अब तक ये 10 बड़े खुलासे
    Desh - Videsh

    ज्‍योति मल्‍होत्रा थी पाक की एसेट, खुफिया एजेंसियों ने किये अब तक ये 10 बड़े खुलासे

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactMay 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    यूट्यूबर पर ट्रैवल ब्लॉग चलाने वाली ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तान के लिए जासूसी आरोप लगे हैं. सिविल लाइंस पुलिस थाने में 16 मई को दर्ज FIR के अनुसार, 2023 में मल्होत्रा ​​पाकिस्तान उच्चायोग में एहसान-उर-रहीम उर्फ ​​दानिश के संपर्क में आयी, जहां वह पड़ोसी देश की यात्रा के लिए वीजा लेने गई थीं. FIR में कहा गया है कि मल्होत्रा ने दो बार पाकिस्तान की यात्रा की थी और उसने दानिश के परिचित अली अहवान से मुलाकात की थी, जिसने वहां उसके रहने की व्यवस्था की थी. इसमें कहा गया है कि मल्होत्रा दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में कई बार दानिश से मिली और पता चला है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों के संपर्क में थी. इसमें कहा गया है कि अहवान ने ज्योति मल्होत्रा की पाकिस्तानी सुरक्षा और खुफिया अधिकारियों से मुलाकात करायी. ज्योति मल्होत्रा व्हाट्सऐप, टेलीग्राम और स्नैपचैट के जरिए उनसे संपर्क में थी और संवेदनशील जानकारी देती थी.

    “पाकिस्तान ने मुझे दूल्हा भाई बना लिया”, वक्फ कानून पर बोलते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- ये घर की बात

    1. पाकिस्तान की जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर: हरियाणा के हिसार की 33 वर्षीय यूट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा को कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (आईएसआई) के लिए जासूसी करने और संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. हिसार पुलिस ने 17 मई को उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. 
    2. कई बार पाकिस्तान जा चुकी है ज्योति मल्होत्रा: हिसार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शशांक कुमार सावन ने रविवार को बताया कि आधुनिक युद्ध अब केवल सीमाओं तक सीमित नहीं है. पाकिस्तानी खुफिया एजेंट सोशल मीडिया पर प्रभावशाली लोगों को भर्ती कर अपने प्रचार को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं. केंद्रीय एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर ज्योति को न्यू अग्रसेन कॉलोनी, हिसार से गिरफ्तार किया गया. ज्योति कई बार पाकिस्तान और एक बार चीन की यात्रा कर चुकी थी, वह पाकिस्तानी ऑपरेटिव के संपर्क में थी. 
    3. क्यों शक के दायरे में आई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा: जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े व्यक्ति कथित तौर पर ‘अपने सम्पर्क’ के तौर पर तैयार कर रहे थे. यह दावा हरियाणा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को किया. अधिकारी ने कहा कि ज्योति मल्होत्रा पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिवसीय सैन्य संघर्ष के दौरान नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात एक पाकिस्तानी अधिकारी के कथित तौर पर संपर्क में थी. 
    4. यूट्यूबर ज्योति के खिलाफ इन धाराओं में मामला दर्ज: पुलिस ने बताया कि हिसार की रहने वाली मल्होत्रा ​​(33), ‘ट्रैवल विद जो’ नामक एक यूट्यूब चैनल चलाती है. पुलिस ने बताया कि ज्योति मल्होत्रा को शुक्रवार को न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि मल्होत्रा के खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. शनिवार को एक अदालत में पेश किए जाने के बाद मल्होत्रा को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.
    5. ज्योति का पाकिस्तान से कनेक्शन, पूछे जा रहे अहम सवाल: एसपी सावन ने बताया कि मल्होत्रा ​​से हरियाणा पुलिस पूछताछ कर रही है. उन्होंने कहा, ‘‘हम उसके वित्तीय लेन-देन, यात्रा विवरण, वह कहां गई और किससे मिली, इसका विश्लेषण कर रहे हैं.” उन्होंने कहा कि पुलिस केंद्रीय एजेंसियों के भी संपर्क में है. अधिकारी ने कहा कि मल्होत्रा ​​पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों के संपर्क में थी और उसने ‘कई बार’ पाकिस्तान और एक बार चीन की यात्रा की थी. 
    6. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी पाकिस्तानी के संपर्क में थी ज्योति: पहलगाम आतंकी हमले के दौरान मल्होत्रा की गतिविधियों के बारे में किसी भी जानकारी के बारे में पूछे जाने पर और क्या वह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात पाकिस्तानी अधिकारी के संपर्क में थी, एसपी ने कहा कि (भारत-पाकिस्तान) संघर्ष के दौरान, वह ‘पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों और उस व्यक्ति के संपर्क में थी जिसे अवांछित व्यक्ति घोषित किया गया था.” 
    7. ज्योति के मोबाइल, लैपटॉप की हो रही जांच: इसके साथ ही अधिकारी ने कहा, ‘‘हम उसके लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का फोरेंसिक विश्लेषण करेंगे. इसके बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि उसने क्या जानकारी साझा की.’ उन्होंने कहा कि मल्होत्रा के पास सैन्य अभियानों की जानकारी तक पहुंच नहीं थी, फिर भी वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों के सीधे संपर्क में थी. अधिकारी ने कहा कि वित्तीय विशेषज्ञों की कई टीम मल्होत्रा के वित्तीय लेन-देन और यात्रा विवरणों का विश्लेषण कर रही हैं. 
    8. पहलगाम हमले से पहले कश्मीर गई थी ज्योति: अधिकारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि ज्योति मल्होत्रा ‘‘एक प्रायोजित यात्रा” पर पाकिस्तान गई थी. उन्होंने बताया कि उसके एक वीडियो में वह चीन जाने के लिए वीजा मांगती दिख रही है. एसपी ने कहा कि पहलगाम हमले से पहले ज्योति मल्होत्रा कश्मीर गई थी और उससे पहले पाकिस्तान गई थी. उन्होंने कहा कि पुलिस इन यात्राओं के बीच ‘संबंध’ स्थापित करने की भी कोशिश कर रही है. सावन ने कहा कि ज्योति मल्होत्रा कथित तौर पर अन्य यूट्यूब इन्फ्लूएंसर के संपर्क में भी थी. उन्होंने कहा, ‘‘वे भी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों के संपर्क में थे.” 
    9. ज्योति मल्होत्रा से पाकिस्तान यात्रा को लेकर पूछे जाएंगे ये सवाल: अधिकारी के मुताबिक मल्होत्रा ​​ने पाकिस्तान में कुछ हाई-प्रोफाइल लोगों से कथित तौर पर मुलाकात की थी. उन्होंने कहा, ‘वह उनसे क्यों मिली और उसने उनके साथ क्या जानकारी साझा की – यह सब पूछा जाएगा.’ उन्होंने कहा कि मल्होत्रा पर खुफिया एजेंसियों की काफी समय से नजर थी. एसपी ने दानिश और मल्होत्रा ​​के बीच किसी भी चैट का विवरण साझा करने से इनकार कर दिया और कहा कि यह एक संवेदनशील मामला है. उन्होंने कहा, ‘हम सभी कोणों से मामले की जांच कर रहे हैं.’ 
    10. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के संपर्क में थी ज्योति: सिविल लाइंस पुलिस थाने में 16 मई को दर्ज FIR में 2023 में मल्होत्रा ​​पाकिस्तान उच्चायोग में एहसान-उर-रहीम उर्फ ​​दानिश के संपर्क में आयी, जहां वह पड़ोसी देश की यात्रा के लिए वीजा लेने गई थीं. FIR में कहा गया है कि मल्होत्रा ने दो बार पाकिस्तान की यात्रा की थी और उसने दानिश के परिचित अली अहवान से मुलाकात की थी, जिसने वहां उसके रहने की व्यवस्था की थी. इसमें कहा गया है कि मल्होत्रा दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में कई बार दानिश से मिली और पता चला है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों के संपर्क में थी.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Article“पाकिस्तान ने मुझे दूल्हा भाई बना लिया”, वक्फ कानून पर बोलते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- ये घर की बात
    Next Article Vastu Tips: किधर मुख करके करें भोजन ? जानिए धार्मिक और वास्तु मान्यताओं के अनुसार दिशा का महत्व

    Related Posts

    1 अप्रैल से नया इनकम टैक्स सिस्टम लागू: HRA से लेकर अलाउंस तक होंगे बड़े बदलाव

    March 21, 2026

    KORBA – दो साल के बच्चे का शव मिला गोबर गैस टैंक में, परिवार में मचा हड़कंप

    February 17, 2026

    राष्ट्रीय हड़ताल का असर: आज भारत बंद, बैंक और ATM सेवाओं पर होगा असर?

    February 12, 2026
    Top Posts

    कोरबा में देर रात बवाल – निहारिका घंटाघर के पास कपड़ा दुकान के सामने जमकर मारपीट, पुरानी रंजिश बनी वजह

    March 23, 2026

    आमाघाट अफीम खेती केस में कार्रवाई तेज: पुलिस ने झारखंड से एक और आरोपी को दबोचा

    March 23, 2026

    कोरबा में बवाल: गो-तस्करी की आशंका पर जमकर विवाद, पशु क्रूरता और मारपीट का केस दर्ज

    March 23, 2026

    जांजगीर में फायरिंग से हड़कंप: रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने युवक को मारी गोली, आरोपी और भाई गिरफ्तार

    March 23, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    कोरबा में देर रात बवाल – निहारिका घंटाघर के पास कपड़ा दुकान के सामने जमकर मारपीट, पुरानी रंजिश बनी वजह

    By Industrial ImpactMarch 23, 2026

    कोरबा : कोरबा में निहारिका घंटाघर के पास स्थित एक कपड़ा दुकान के सामने देर रात मारपीट…

    आमाघाट अफीम खेती केस में कार्रवाई तेज: पुलिस ने झारखंड से एक और आरोपी को दबोचा

    March 23, 2026

    कोरबा में बवाल: गो-तस्करी की आशंका पर जमकर विवाद, पशु क्रूरता और मारपीट का केस दर्ज

    March 23, 2026

    जांजगीर में फायरिंग से हड़कंप: रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने युवक को मारी गोली, आरोपी और भाई गिरफ्तार

    March 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    कोरबा में देर रात बवाल – निहारिका घंटाघर के पास कपड़ा दुकान के सामने जमकर मारपीट, पुरानी रंजिश बनी वजह

    March 23, 2026

    आमाघाट अफीम खेती केस में कार्रवाई तेज: पुलिस ने झारखंड से एक और आरोपी को दबोचा

    March 23, 2026

    कोरबा में बवाल: गो-तस्करी की आशंका पर जमकर विवाद, पशु क्रूरता और मारपीट का केस दर्ज

    March 23, 2026
    Most Popular

    कोरबा में देर रात बवाल – निहारिका घंटाघर के पास कपड़ा दुकान के सामने जमकर मारपीट, पुरानी रंजिश बनी वजह

    March 23, 2026

    आमाघाट अफीम खेती केस में कार्रवाई तेज: पुलिस ने झारखंड से एक और आरोपी को दबोचा

    March 23, 2026

    कोरबा में बवाल: गो-तस्करी की आशंका पर जमकर विवाद, पशु क्रूरता और मारपीट का केस दर्ज

    March 23, 2026
    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.