कोरबा जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। सीएसईबी चौकी अंतर्गत ढोढ़ीपारा के पास रेलवे ट्रैक पर बैठे एक युवक के ऊपर से मालगाड़ी गुजर गई, जिससे उसके दोनों पैर कट गए। युवक खून से लथपथ ट्रैक पर पड़ा रहा। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। रातभर युवक खून से लथपथ रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा। सुबह जब लोग वहां से गुजर रहे थे, तब उनकी नजर युवक पर पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।
CG Weather Update: संडे फन से पहले चेक करें मौसम का हाल, कहीं बारिश न बिगाड़ दे आउटिंग का मजा
प्रारंभिक जांच में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक चोरी की नीयत से वहां था, शौच करने गया था या फिर आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। फिलहाल इनमें से किसी भी संभावना की पुष्टि नहीं हुई है। सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घायल युवक को अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।


