Close Menu
    What's Hot

    तिब्बत-नेपाल सीमा पर फिर टूटा ताल, चीन ने रोका रेस्क्यू ऑपरेशन; लोगों को 1 KM दूर जाने की सलाह

    August 28, 2026

    विष्णु भईया संग रक्षाबंधन: मुख्यमंत्री निवास से LIVE देखें खास पल

    August 28, 2026

    50 लाख की चोरी का पर्दाफाश! टीएमसी झिलमिली साइड स्टोर कांड में 4 आरोपी पकड़े गए

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तिब्बत-नेपाल सीमा पर फिर टूटा ताल, चीन ने रोका रेस्क्यू ऑपरेशन; लोगों को 1 KM दूर जाने की सलाह
    • विष्णु भईया संग रक्षाबंधन: मुख्यमंत्री निवास से LIVE देखें खास पल
    • 50 लाख की चोरी का पर्दाफाश! टीएमसी झिलमिली साइड स्टोर कांड में 4 आरोपी पकड़े गए
    • रक्षाबंधन पर कोरबा जेल में दिखा भाई-बहन का प्यार, राखी बांध बहनों ने की उज्ज्वल भविष्य की कामना
    • कटघोरा में हाथियों का आतंक जारी, रात में खेतों में घुसे दल ने फसल को पहुंचाया भारी नुकसान
    • सक्ती में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, छलांग की आशंका से मचा हड़कंप
    • नेपाल-तिब्बत सीमा पर भीषण बाढ़ का कहर, अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता समेत 80 लोग लापता
    • छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून! कई जिलों में बारिश-वज्रपात की चेतावनी, जानें 5 दिन का अपडेट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»KORBA»रक्षाबंधन पर कोरबा जेल में दिखा भाई-बहन का प्यार, राखी बांध बहनों ने की उज्ज्वल भविष्य की कामना
    KORBA

    रक्षाबंधन पर कोरबा जेल में दिखा भाई-बहन का प्यार, राखी बांध बहनों ने की उज्ज्वल भविष्य की कामना

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactAugust 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    कोरबा :  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को जिला जेल कोरबा में भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का भावुक नजारा देखने को मिला। जेल में निरुद्ध भाइयों से मिलने पहुंचीं बहनों ने निर्धारित नियमों के तहत रक्षाबंधन मनाया और उनकी कलाई पर राखी बांधकर सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान जेल परिसर में भावनात्मक और आत्मीय माहौल बना रहा।

    Nepal Flash Floods Updates: नेपाल में कुदरत का कहर! बाढ़ ने मचाई भारी तबाही, 157 की मौत और 750 से ज्यादा लोग लापता

    उप जेलर अमितेश साहू के मार्गदर्शन में जिला जेल प्रबंधन द्वारा रक्षाबंधन को लेकर विशेष व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बाहर से आने वाली राखी एवं अन्य सामग्रियों की जांच की गई और निर्धारित प्रक्रिया के बाद ही उन्हें जेल परिसर के भीतर ले जाने की अनुमति दी गई। सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए बहनों को अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने का अवसर दिया गया।

    कार्यक्रम के दौरान अर्चना उपाध्याय, पूर्व महिला आयोग सदस्य, छत्तीसगढ़ शासन ने जेल में निरुद्ध 15 भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। उन्होंने भाइयों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए नशे से दूर रहने, अच्छे आचरण को अपनाने तथा समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सकारात्मक और बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। अर्चना उपाध्याय ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि एक-दूसरे के प्रति विश्वास, जिम्मेदारी और स्नेह का प्रतीक है। उन्होंने बंदियों से अपील की कि वे अपनी गलतियों से सीख लेते हुए भविष्य में सकारात्मक सोच के साथ जीवन की नई शुरुआत करें और अपने परिवार के साथ-साथ समाज के प्रति भी जिम्मेदार नागरिक बनने का प्रयास करें।

    राखी बंधवाने वाले भाइयों ने भी अपनी बहनों के प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में बेहतर आचरण करने तथा सकारात्मक जीवन जीने का संकल्प लिया। राखी बांधने और शुभकामनाएं देने के दौरान कई भाई-बहनों के बीच भावुक क्षण भी देखने को मिले।

    उप जेलर अमितेश साहू ने बताया कि जेल में इस तरह के आयोजन का उद्देश्य बंदियों को उनके पारिवारिक एवं सामाजिक मूल्यों से जोड़े रखना और उनके भीतर सकारात्मक सोच विकसित करना है। ऐसे आयोजनों से बंदियों को परिवार के महत्व का एहसास होता है और उन्हें समाज की मुख्यधारा में लौटकर बेहतर जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है।

    अचानकमार टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित वन क्षेत्र में घुसा युवक, शावकों संग घूम रही बाघिन ने किया जानलेवा हमला

    रक्षाबंधन के अवसर पर जिला जेल कोरबा में आयोजित इस कार्यक्रम ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की गरिमा को जीवंत किया। साथ ही बंदियों के सुधार, सकारात्मक सोच और सामाजिक पुनर्वास की दिशा में भी एक सार्थक संदेश दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleकटघोरा में हाथियों का आतंक जारी, रात में खेतों में घुसे दल ने फसल को पहुंचाया भारी नुकसान
    Next Article 50 लाख की चोरी का पर्दाफाश! टीएमसी झिलमिली साइड स्टोर कांड में 4 आरोपी पकड़े गए

    Related Posts

    विष्णु भईया संग रक्षाबंधन: मुख्यमंत्री निवास से LIVE देखें खास पल

    August 28, 2026

    50 लाख की चोरी का पर्दाफाश! टीएमसी झिलमिली साइड स्टोर कांड में 4 आरोपी पकड़े गए

    August 28, 2026

    कटघोरा में हाथियों का आतंक जारी, रात में खेतों में घुसे दल ने फसल को पहुंचाया भारी नुकसान

    August 28, 2026
    Top Posts

    तिब्बत-नेपाल सीमा पर फिर टूटा ताल, चीन ने रोका रेस्क्यू ऑपरेशन; लोगों को 1 KM दूर जाने की सलाह

    August 28, 2026

    विष्णु भईया संग रक्षाबंधन: मुख्यमंत्री निवास से LIVE देखें खास पल

    August 28, 2026

    50 लाख की चोरी का पर्दाफाश! टीएमसी झिलमिली साइड स्टोर कांड में 4 आरोपी पकड़े गए

    August 28, 2026

    रक्षाबंधन पर कोरबा जेल में दिखा भाई-बहन का प्यार, राखी बांध बहनों ने की उज्ज्वल भविष्य की कामना

    August 28, 2026
    Don't Miss
    Desh - Videsh

    तिब्बत-नेपाल सीमा पर फिर टूटा ताल, चीन ने रोका रेस्क्यू ऑपरेशन; लोगों को 1 KM दूर जाने की सलाह

    By Industrial ImpactAugust 28, 2026

    तिब्बत नेपाल सीमा पर दोबारा ताल फूटने के कारण चीन ने तिब्बत में बचाव अभियान…

    विष्णु भईया संग रक्षाबंधन: मुख्यमंत्री निवास से LIVE देखें खास पल

    August 28, 2026

    50 लाख की चोरी का पर्दाफाश! टीएमसी झिलमिली साइड स्टोर कांड में 4 आरोपी पकड़े गए

    August 28, 2026

    रक्षाबंधन पर कोरबा जेल में दिखा भाई-बहन का प्यार, राखी बांध बहनों ने की उज्ज्वल भविष्य की कामना

    August 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    तिब्बत-नेपाल सीमा पर फिर टूटा ताल, चीन ने रोका रेस्क्यू ऑपरेशन; लोगों को 1 KM दूर जाने की सलाह

    August 28, 2026

    विष्णु भईया संग रक्षाबंधन: मुख्यमंत्री निवास से LIVE देखें खास पल

    August 28, 2026

    50 लाख की चोरी का पर्दाफाश! टीएमसी झिलमिली साइड स्टोर कांड में 4 आरोपी पकड़े गए

    August 28, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.