कोरबा: मिनीमाता बांगो बांध में छलांग लगाने वाले युवक का शव मिल गया है। युवक रंजीत यादव पाली चैतमा गोपालपुर का निवासी है। शर्त लगाने के बाद युवक ने बांध में छलांग लगाई थी। युवक की तलाश के लिए प्रशासन ने NDRF की टीम को भी बुलाया था। जिला नगर सेना की रेस्क्यू टीम सोमवार सुबह से सर्च ऑपरेशन चला रही थी।
हसदेव बांगो बांध का जलस्तर 94% पार, 49,828 क्यूसेक पानी होगा डिस्चार्ज; अलर्ट जारी
जानकारी के अनुसार पाली थाना क्षेत्र के चैतमा गोपालपुर निवासी रंजीत यादव अपने दोस्तों के साथ घूमने बांगो डैम आया था। बताया जा रहा है कि दोस्तों के बीच डैम में छलांग लगाकर आगे निकलने की शर्त लगी थी। इसी दौरान रंजीत ने बांध में छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद उसका तैरता हुआ लाइव वीडियो भी सामने आया है लेकिन उसके बाद से वह लापता है।
सड़क हादसे में घायल थे 3 युवक, बांगो डैम से लौट रही नगर सेना की टीम ने बचाई जान
घटना के बाद से जिला नगर सेना, गोताखोर और स्थानीय प्रशासन लगातार रेस्क्यू कर रहे थे। आधुनिक बोट के जरिए पूरे बांध क्षेत्र में सर्चिंग की गई। युवक के परिजन भी मौके पर मौजूद थे। तलाश तेज करने के लिए प्रशासन ने बांगो बांध का गेट नंबर 2 भी खोल दिया था।


