कोरबा जिले के मिनीमाता हसदेव बांगो जलाशय में लगातार बारिश के चलते पानी की आवक बढ़ गई है। सोमवार 17 अगस्त को बांध का जलस्तर 358.70 मीटर पहुंच गया है, जो कुल क्षमता का करीब 94.24 प्रतिशत है।
सड़क हादसे में घायल थे 3 युवक, बांगो डैम से लौट रही नगर सेना की टीम ने बचाई जान
पिछले 10 घंटे में जलस्तर में करीब 7 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। जलाशय में पानी की लगातार बढ़ती आवक को देखते हुए बांध के 9 गेट खुले हुए हैं। वर्तमान में करीब 41,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। अब पानी की निकासी और बढ़ाने की तैयारी है।
छत्तीसगढ़ में 50 सुपरवाइजर पदों पर होगी सीधी भर्ती, वित्त विभाग ने दी हरी झंडी
8,828 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की जानकारी है। इसके बाद बांध से कुल करीब 49,828 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जाएगा। बांध से पानी छोड़ने का सिलसिला 16 अगस्त की सुबह 8:45 बजे से लगातार जारी है।


