रायगढ़: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया।
कोरबा में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन, विधायक अमर अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण
ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और परेड का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर वित्त मंत्री चौधरी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया।
KORBA: मिनीमाता बांगो जलाशय के 3 गेट खोले गए, 3005 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा
समारोह में देशभक्ति और उत्साह से सराबोर वातावरण के बीच आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


