धमतरी : भारी बारिश के चलते ऊफान पर चल रहे नरहरा जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे दो युवकों को बचाया गया है. समय रहते लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया, अन्यथा दोनों युवकों की जान जा सकती थी.
CG – अनाचार मामले में समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप, सरपंच समेत 7 लोगों पर FIR
प्रशासन की चेतावनी के बाद भी पर्यटक किस कदर लापरवाह हो जाते हैं, इसका नजारा धमतरी जिले के नरहरा जलप्रपात में देखने को मिला, जहां दो युवक बिना सोचे-समझे पानी में उतर गए, जब तेज बहाव ने उनको खींचना शुरू किया तो फिर हड़बड़ाने लगे. इसके बाद रेलिंग पकड़े युवकों की हालत को देखकर उनका बचाव किया गया. यह पहली बार नहीं है!
कोरबा में कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, कनकीधाम मार्ग पर हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर
जब पर्यटकों की ऐसी लापरवाही देखने को मिली. कुछ दिन पहले ही नदी के तेज बहाव में आने से दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है, लेकिन लगता है लोगों ने पूर्व की घटनाओं से सबक नहीं सीखने का फैसला ले लिया है, जिसकी वजह से इस तरह की घटनाएं आगे-बगाहे सामने आ रही है.


