Close Menu
    What's Hot

    महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंची राशि

    August 7, 2026

    विधवा पड़ोसन के घर मिला पति तो भड़की पत्नी, धक्का देने के बाद पत्थर से टकराया सिर; मौत

    August 7, 2026

    छत्तीसगढ़ में LPG को लेकर बड़ा अपडेट, अब मिलेगा 10 किलो का सिलेंडर; जानें कीमत और बुकिंग का तरीका

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंची राशि
    • विधवा पड़ोसन के घर मिला पति तो भड़की पत्नी, धक्का देने के बाद पत्थर से टकराया सिर; मौत
    • छत्तीसगढ़ में LPG को लेकर बड़ा अपडेट, अब मिलेगा 10 किलो का सिलेंडर; जानें कीमत और बुकिंग का तरीका
    • छत्तीसगढ़ में सरकारी योजनाओं पर CM की सीधी नजर, हर महीने होगी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा
    • छत्तीसगढ़ की दो बेटियों का कमाल, भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ चयन
    • देर रात बीयर बार में घुसे दो भालू, किचन तक पहुंचे; लोगों में मची अफरा-तफरी
    • सांवले रंग और प्राइवेट नौकरी को लेकर ताने देने का मामला, हाईकोर्ट ने पति का तलाक खारिज किया
    • रायगढ़ में मां-बेटी की हत्या का खुलासा, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने सुलझाया अंधे कत्ल का राज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»रायगढ़ में मां-बेटी की हत्या का खुलासा, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने सुलझाया अंधे कत्ल का राज
    CHHATTISGARH

    रायगढ़ में मां-बेटी की हत्या का खुलासा, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने सुलझाया अंधे कत्ल का राज

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactAugust 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रायगढ़ : लैलूंगा थाना क्षेत्र के छापरपानी में 35 वर्षीय महिला और उसकी 10 माह की मासूम पुत्री की निर्मम हत्या के बहुचर्चित अंधे कत्ल की गुत्थी को रायगढ़ पुलिस ने सुलझाते हुए 65 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। अत्यंत संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण इस प्रकरण की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे। उनके निर्देशन में थाना प्रभारी लैलूंगा द्वारा गांव में कैंप लगाकर लगातार साक्ष्य जुटाए गए और वैज्ञानिक एवं मनोवैज्ञानिक तरीके से की गई विवेचना के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली।

    सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 90 लाख की ऑनलाइन ठगी में महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

    घटना के संबंध में 16 जुलाई 2026 को ग्राम छापरपानी की महिला ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 35 वर्षीय मौसेरी बहन, जिसके पति की मृत्यु के बाद मानसिक स्थिति सामान्य नहीं रहती थी, गांव के प्रहलाद बेहरा के खेत स्थित बोर मकान में अपनी 10 माह की पुत्री के साथ रह रही थी। उसी दिन सुबह महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली, जबकि उसकी 10 माह की पुत्री की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। महिला के सिर एवं चेहरे पर किसी भारी वस्तु से गंभीर चोट के निशान थे। उपचार के दौरान महिला की भी मृत्यु हो गई।

    सूचना मिलते ही एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी, थाना लैलूंगा पुलिस, एफएसएल एवं डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य संकलित किए। मामले में थाना लैलूंगा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 230/2026 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

    घटनास्थल सुनसान होने, प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिलने तथा महिला का किसी से विवाद नहीं होने के कारण जांच बेहद चुनौतीपूर्ण थी। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव ने ग्राम छापरपानी में लगातार कैंप लगाकर ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। इसी दौरान पुलिस को लगाये मुखबीरों से *ग्राम कोड़ासिया निवासी भिखारीराम नागवंशी (65 वर्ष)* के घटना के संबंध में जानकारी और अहम सबूत मिले । संदेह के आधार पर उसे पहले भी पूछताछ के लिए बुलाया गया जिसके हाथ में चोट का निशान था, लेकिन उसने घटना से इंकार किया।

    आदिवासी छात्र की संदिग्ध मौत पर बड़ी कार्रवाई, NESTS ने एकलव्य स्कूल के प्राचार्य को किया सस्पेंड

    पुलिस ने वैज्ञानिक एवं मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो आरोपी टूट गया और उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि 15 जुलाई की रात वह प्रहलाद बेहरा के खेत स्थित बोर मकान पहुंचा, जहां महिला अपनी बच्ची के साथ सो रही थी। उसने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर उसने वहां रखी ईंट से उसके सिर और चेहरे पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने बेशुध महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के दौरान पास में मौजूद 10 माह की बच्ची के रोने पर आरोपी ने उसका गला दबाया और ईंट से हमला कर उसकी भी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खेत के रास्ते अपने ठिकाने पहुंचा, घटना के समय पहनी हुई धोती बदलकर छिपा दी जिसमें खून के निशान थे । आरोपी के निशानदेही पर घटना के समय पहनी गई धोती पुलिस ने बरामद कर ली है। आरोपी को हत्या एवं दुष्कर्म के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में दुष्कर्म के प्रासंगिक धाराओं धारा 64, 66 BNS जोड़ते हुए वैधानिक कार्रवाई की गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleसक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 90 लाख की ऑनलाइन ठगी में महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article सांवले रंग और प्राइवेट नौकरी को लेकर ताने देने का मामला, हाईकोर्ट ने पति का तलाक खारिज किया

    Related Posts

    महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंची राशि

    August 7, 2026

    विधवा पड़ोसन के घर मिला पति तो भड़की पत्नी, धक्का देने के बाद पत्थर से टकराया सिर; मौत

    August 7, 2026

    छत्तीसगढ़ में LPG को लेकर बड़ा अपडेट, अब मिलेगा 10 किलो का सिलेंडर; जानें कीमत और बुकिंग का तरीका

    August 7, 2026
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में सरकारी योजनाओं पर CM की सीधी नजर, हर महीने होगी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा

    August 7, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंची राशि

    By Industrial ImpactAugust 7, 2026

    रायपुर :  महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त का भुगतान कर दिया गया है। योजना…

    विधवा पड़ोसन के घर मिला पति तो भड़की पत्नी, धक्का देने के बाद पत्थर से टकराया सिर; मौत

    August 7, 2026

    छत्तीसगढ़ में LPG को लेकर बड़ा अपडेट, अब मिलेगा 10 किलो का सिलेंडर; जानें कीमत और बुकिंग का तरीका

    August 7, 2026

    छत्तीसगढ़ में सरकारी योजनाओं पर CM की सीधी नजर, हर महीने होगी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा

    August 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंची राशि

    August 7, 2026

    विधवा पड़ोसन के घर मिला पति तो भड़की पत्नी, धक्का देने के बाद पत्थर से टकराया सिर; मौत

    August 7, 2026

    छत्तीसगढ़ में LPG को लेकर बड़ा अपडेट, अब मिलेगा 10 किलो का सिलेंडर; जानें कीमत और बुकिंग का तरीका

    August 7, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.