Chhattisgarh Police : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव हुआ है। इस बार बिलासपुर और कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी हुआ है। साथ ही कोनी व मस्तूरी में नए थाना प्रभारी की नियुक्ति हुई है। बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने 13 निरीक्षकों के तबादले के साथ कोनी व मस्तूरी थाने में नए प्रभारियों की नियुक्ति की है, वहीं कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने 6 सहायक उपनिरीक्षकों ASI की पदस्थापना में फेरबदल किया है। कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से यह बदलाव हुआ है। इससे पहले भी कई जिलों में पुलिस अधिकारियों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया गया है। वहीं अब बिलासपुर और कोरबा में बड़ा बदलाव हुआ है।
कोरबा में खनिज तस्करों पर शिकंजा, विभाग ने पकड़े 12 अवैध परिवहन करने वाले वाहन
बिलासपुर में 13 निरीक्षकों का तबादला
- नए थाना प्रभारी: रक्षित केंद्र से निरीक्षक जितेंद्र गुप्ता को थाना प्रभारी कोनी और निरीक्षक सलीम खाखा को थाना प्रभारी मस्तूरी बनाया गया है।
- यातायात पुलिस प्रभार: मस्तूरी थाना प्रभारी कृष्णचंद सिदार को यातायात थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं यातायात में पदस्थ हेमंत चंद्राकर को रक्षित केंद्र भेजा गया है।
- विशेष शाखा व एसपी दफ्तर: शिकायत शाखा के विजय चौधरी को प्रभारी जिला विशेष शाखा DSB, विजय वर्मा को एसपी कार्यालय और संजय सिंह राजपूत को रक्षित केंद्र बिलासपुर में पदस्थ किया गया है।
- कानून-व्यवस्था व एसटीएफ: निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, कपिल देव चन्द्रा, नरेश चौहान, सतीश कुमार साहू, मनोज सिंह और संजय सिंह को कानून-व्यवस्था व एसटीएफ के अलग-अलग अनुभागों में भेजा गया है।
कोरबा जिला में 6 सहायक उपनिरीक्षकों का तबादला
- टंकेश्वर लाल यादव: थाना कोतवाली से पुलिस सहायता केंद्र CSEB
- महिपाल सिंह: पुलिस सहायता केंद्र CSEB से थाना पाली
- अशोक खांडेकर: थाना पाली से थाना करतला
- कृष्णपाल कंवर: थाना करतला से थाना हरदीबाजार
- विजय सिंह: थाना हरदीबाजार से थाना दीपका
- खगेश कुमार राठौर: थाना दीपका से थाना सिविल लाइन (रामपुर)
बदले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
लिस्ट में 56 एएसपी स्तर के और 92 डीएसपी स्तर के अफसरों के नाम शामिल है। सूची में रायपुर, दुर्ग, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बलौदाबाजार, गरियाबंद, कोण्डागांव समेत कई अन्य जिलों में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के नाम शामिल हैं। जारी आदेश के तहत अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है।


