कोरबा जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे स्टेशन फाटक के पास चलाए गए जांच अभियान में रेत से लदे पांच ट्रैक्टर पकड़े गए। हालांकि टीम को देखते ही चार चालक अपने वाहन लेकर मौके से फरार हो गए, जबकि एक ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कोरबा में अवैध रेत परिवहन पर लगाम लगाने के लिए खनिज विभाग ने रेलवे स्टेशन फाटक के पास विशेष जांच अभियान चलाया। विभाग को लगातार शिकायत मिल रही थी कि इस क्षेत्र से बिना वैध अनुमति के रेत का परिवहन किया जा रहा है। शिकायतों के आधार पर टीम ने अचानक कार्रवाई करते हुए रेत से भरे पांच ट्रैक्टरों को रोककर जांच की।
Trending
- कोरबा का आदतन अपराधी सोमू अग्रवाल जिला बदर, एक साल तक 9 जिलों में एंट्री बैन
- 1 अगस्त से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम! LPG, बैंकिंग, Tatkal टिकट और CKYC से जुड़े नए बदलाव जानिए
- संसद में साधु के वेश में पहुंचे पप्पू यादव, सांसदों ने दिया दान, छीना-झपटी के बीच स्पीकर की वॉर्निंग
- NEET-2026 पेपर लीक विरोध प्रदर्शन: आपत्तिजनक पोस्टरों और वायरल फोटो-वीडियो पर पुलिस ने शुरू की जांच
- स्कूल में मची अफरा-तफरी: 9वीं-10वीं की 5 छात्राएं अचानक हुई बेहोश, एक की हालत गंभीर
- प्रेमी के लापता होने से परेशान युवती ने थाने में किया हंगामा, मोबाइल टावर पर चढ़कर की पुलिस से गुहार
- पुष्पक एक्सप्रेस में सनसनी: कोरबा के युवक की लाश बाथरूम की खिड़की से फंदे पर लटकी मिली, मचा हड़कंप
- Korba: शराब की लाइन में मामूली कहासुनी बनी खूनी वारदात, बोतल से हमला कर युवक का सिर फोड़ा, आरोपी फरार


