कोरबा के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम हर्राडीह में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। घर में सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इस हमले में 65 वर्षीय समारिन बाई धनवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बेटे 45 वर्षीय हेतराम और बहू 40 वर्षीय प्रमिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में मृतका के एक परिजन को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 11 बजे समारिन बाई अपने बेटे हेतराम और बहू प्रमिला के साथ घर में सो रही थीं।
पीएम मोदी के ‘मन की बात’ में गूंजा कोरबा, जल संरक्षण मॉडल की देशभर में सराहना
इसी दौरान एक व्यक्ति घर में घुसा और तीनों पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में समारिन बाई के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हेतराम और प्रमिला गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। हमले की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने तत्काल डायल-112 और पाली थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि घायल दंपती को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
बारिश का नया सिस्टम एक्टिव! छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अगले 4 दिन भारी वर्षा की संभावना
दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान संदेह के आधार पर मृतका के एक परिजन को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल हत्या के पीछे की सटीक वजह सामने नहीं आई है, हालांकि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है।


