रायपुर : छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक मानसूनी गतिविधियां तेज रहने वाली है. रविवार को कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, तो एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज हुई. अब तक सामान्य से 20 प्रतिशत कम पानी गिरा है. मौसम विभाग ने सोमवार को अधिकांश हिस्सों में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं कुछ स्थानों पर जोरदार बारिश हो सकती है.
कोरबा में बीच सड़क युवक से मारपीट, CSEB चौकी के पास मचा हंगामा; पुलिस ने शुरू की जांच
तेज हवाओं के साथ होगी बारिश! अलर्ट जारी
प्रदेश के कई इलाकों में आज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली में तेज हवाएं, मध्यम बारिश और आकाशिय बिजली गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में महिलाओं की मटकी यात्रा बनी चर्चा केन्द्र
इसके अलावा सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में भी बादल गरजने-चमकने, आकाशीय बिजली, 30-40 किमी रफ्तार से हवा चलने और बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में यलो अलर्ट जारी किया है.


