छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री आवास घेराव को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर घायल हुए पुलिसकर्मियों का हालचाल जानने के लिए पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला बुधवार को अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भर्ती जवानों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कोरबा में शांति भंग करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
पुलिस कमिश्नर ने अस्पताल में डॉक्टरों से सभी घायलों की स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक उपचार में किसी तरह की कमी नहीं होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। पुलिस के अनुसार, अन्य घायल आरक्षकों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल में मौजूद रहे।


