कवर्धा : शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित दुकान में दिनदहाड़े घुसकर व्यापारी से मारपीट और कथित अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि बदमाशों ने चंद्रशेखर चंद्रवंशी के साथ मारपीट कर उन्हें जबरन कार में बैठाया और ग्राम सैगोना स्थित एक फार्महाउस ले गए. जहां उनके साथ फिर मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया.
मालगाड़ी हादसा: RPF ने 10 आरोपियों को दबोचा, रेलवे ट्रैक पर JCB बकेट आने से हुई थी डिरेलमेंट
पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई और सैगोना स्थित फार्महाउस पहुंचकर चंद्रशेखर चंद्रवंशी को आरोपियों के चंगुल से सकुशल मुक्त कराया. इसके बाद पीड़ित को थाने लाया गया. घटना की शिकायत दर्ज कराई गई.
कोरबा में नाबालिगों की लापरवाही पड़ी भारी… टैंकर से टकराई स्कूटी, भाई-बहन की मौत, तीसरा गंभीर
विष्णु चंद्रवंशी और शशिकांत चंद्रवंशी के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते विष्णु चंद्रवंशी अपने साथियों के साथ दुकान पहुंचा. इस दौरान शशिकांत चंद्रवंशी के बड़े भाई चंद्रशेखर चंद्रवंशी के साथ मारपीट करने के बाद कथित तौर पर अपहरण कर फार्महाउस लेकर आ गया.
जहां व्यापारी के साथ मारपीट की गई. फिलहाल पुलिस ने विष्णु चंद्रवंशी सहित पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना, कवर्धा क्षेत्र का है. पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है.


