बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 4 लड़कों ने जेल शिफ्ट होने से पहले चौकीदार की हत्या का प्लान बनाया और घटना को अंजाम देकर फिल्मी अंदाज में भाग निकले। सरकंडा पुलिस ने जुर्म दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।
जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसपी ने जारी किए तबादला आदेश; 4 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर
तखतपुर क्षेत्र के अरईबंद गांव निवासी नरेंद्र कुमार खांडे पिछले करीब एक साल से बाल संप्रेक्षण गृह में नाइट चौकीदार के रूप में कार्यरत था। उसकी संविदा नियुक्ति हुई थी। शुरुआती जांच में पता चला कि रविवार रात करीब 11 से 12 बजे के बीच लड़कों ने चौकीदार के साथ मारपीट की। उसके हाथ-पैर बांध दिए और गला दबाने के साथ मुंह में गमछा ठूंस दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
डीजल चोरी के आरोपी को छोड़ना पड़ा महंगा, ASI उमेश उपाध्याय सस्पेंड; SSP का बड़ा एक्शन
जांच में सामने आया है कि वारदात के बाद आरोपी लड़के दूसरे चौकीदार की बाइक और परिसर के ताले की चाबी लेकर फरार हुए। चारों आरोपी पहले भवन की छत पर पहुंचे। वहां से छोटी छत पर उतरे और सुरक्षा के लिए लगाए गए कांटेदार तार को हटाया। इसके बाद लकड़ी की सीढ़ी के सहारे नीचे आए। पुलिस ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया, तो पता चला कि जाते-जाते बदमाश सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर निकाल कर साथ ले गए हैं। आखिरकार हत्या और फरारी के बावजूद इसकी भनक किसी को कैसे नहीं लगी। इधर परिजनों ने मुआवजा व नौकरी की मांग को लेकर महिलाओं बच्चों के साथ बाल संप्रेक्षण गृह के सामने रात गुजारी। इस वारदात के बाद पूरी रात चौकीदार की लाश पहली मंजिल पर ही पड़ी रही।


