सूरजपुर : किसी व्यक्ति को यदि कोई बात दिल पर लग जाए, तो वह उसके स्वाभिमान को ठेस पहुंचा सकती है और कई बार वह आत्मघाती कदम भी उठा लेता है। एक ऐसी ही दुखद घटना सूरजपुर जिले से सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के बाद घर से निकले एक सेवानिवृत्त एसईसीएल (SECL) कर्मचारी का शव अगले दिन गांव में मिला। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए जहर सेवन की आशंका जताई जा रही है। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है।
कोरबा में दिल दहला देने वाली घटना: लापता 2 साल के मासूम केशव की नदी किनारे मिली लाश, परिवार में मातम
दरअसल, बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के केशव नगर के रहने वाले 65 वर्षीय भारत यादव, जो एसईसीएल के सेवानिवृत्त कर्मी थे। उनका घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और वे घर से निकल गए और सुबह उनका शव मिला। इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि मृतक भारत यादव का घर में कपड़ा सुखाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात से नाराज होकर वे घर से बाहर निकल गए। अगले दिन सुबह गांव में उनका शव मिला, जहां शव के बगल में उल्टी के निशान मिले। इससे जहर सेवन की बात सामने आ रही है।
मौसम का बड़ा अपडेट: प्रदेश में 4 दिन तक बरसेंगे बदरा, 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
प्रथम दृष्टया आशंका है कि नाराज होकर भारत यादव ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कोई बात इतनी बुरी लग सकती है कि व्यक्ति जहर सेवन कर अपनी जान दे दे। हालांकि, मौत किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकती। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


