कोरबा : थाना दीपका क्षेत्र के 10–12 युवक शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे अपने साथी विकास हुड्डा का जन्मदिन मनाने के लिए थाना उरगा क्षेत्र स्थित मीरा रिजॉर्ट पहुंचे थे। पार्टी के दौरान तुषार ढांडा और उज्जवल दीवान के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो चेक-आउट के बाद रिजॉर्ट के बाहर सड़क पर फिर से भड़क उठा।
कोरबा में आकाशीय बिजली का कहर: खेत में गिरी बिजली, पिता की दर्दनाक मौत, बेटा बेहोश
इसी दौरान तुषार ढांडा ने अपने बोलेरो कैंपर वाहन से उज्जवल दीवान को कथित रूप से कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल उज्जवल को तत्काल जिला चिकित्सालय कोरबा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
स्कूल में आपत्तिजनक वीडियो कांड: शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड
घटना के बाद उरगा पुलिस ने हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।


