कोरबा : भिलाई बाजार क्षेत्र के ग्रामीणों ने रोजगार के अधिकार को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की कि एसईसीएल की गेवरा परियोजना से प्रभावित परिवारों को स्थायी नौकरी में प्राथमिकता दी जाए। उनका कहना है कि परियोजना के कारण उनकी जमीन और आजीविका प्रभावित हुई है, इसलिए स्थानीय प्रभावित परिवारों को रोजगार में पहला अधिकार मिलना चाहिए।
जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बाहरी लोग जमीन खरीदकर नौकरी का लाभ ले रहे हैं, जिससे वास्तविक प्रभावित परिवारों को रोजगार से वंचित होना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस पर तत्काल रोक लगाने और पात्र स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
चेन्नई में फंसीं छत्तीसगढ़ की तीन युवतियां, विधायक को फोन कर बोलीं- ‘हमें घर वापस लाओ’


