जांजगीर-चांपा : जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा ग्राम मुड़पार (ब) स्थित जोगिया नाला के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया।
चेन्नई में फंसीं छत्तीसगढ़ की तीन युवतियां, विधायक को फोन कर बोलीं- ‘हमें घर वापस लाओ’
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय बाइक पर सवार अन्य दो युवक किसी तरह सड़क किनारे कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन बाइक चला रहा युवक समय रहते नहीं कूद पाया और ट्रेलर की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
छत्तीसगढ़ में कल साय कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और पामगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की तथा यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया। वहीं ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
रेलवे स्टेशन पर हाईवोल्टेज ड्रामा: यात्री और कैंटीन कर्मचारी में जमकर मारपीट, छूटी ट्रेन
मृतक की पहचान शिव कुमार यादव निवासी ग्राम कुलीपोटा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिव कुमार अपनी पत्नी नर्मदा बाई को पामगढ़ में आयोजित सहायिका प्रशिक्षण कार्यक्रम में छोड़ने आया था। पामगढ़ स्थित बीआरसी केंद्र में पत्नी को छोड़ने के बाद वह वापस अपने गांव कुलीपोटा लौट रहा था। इसी दौरान जोगिया नाला के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया।


