मुंगेली : सरगांव क्षेत्र के रामबोड़ स्थित कुसुम स्मेल्टर्स प्लांट में एक बार फिर औद्योगिक दुर्घटना सामने आई है. 18 जून की सुबह करीब 7 बजे नियमित मेंटेनेंस कार्य के दौरान हुए हादसे में तीन कर्मचारी आंशिक रूप से झुलस गए. घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य एवं स्थिर बनी हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुसुम स्मेल्टर्स प्लांट में कीलन डिस्चार्ज गेट के जाम हो जाने के कारण उसका मेंटेनेंस किया जा रहा था. इसी दौरान गेट अचानक खुल गया, जिससे भीतर मौजूद गर्म स्पंज आयरन की तीव्र गति बाहर निकला, जिसकी चपेट में वहां कार्यरत कर्मचारी आ गए.
KORBA – मुफलिसी बनी मौत की वजह! आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
घायलों की पहचान अमित कुमार निवासी जिला औरंगाबाद, बिहार, योगेश मीणा निवासी जिला होशंगाबाद, मध्य प्रदेश और अमरेश दत्ता निवासी जिला बालेश्वर, ओडिशा के रूप में हुई है. हादसे के तुरंत बाद प्लांट प्रबंधन ने एम्बुलेंस से सभी घायलों को अपोलो अस्पताल पहुंचाया गया. इनमें से अमित कुमार को बेहतर उपचार के लिए कालड़ा अस्पताल, रायपुर रेफर किया गया है.
कोरबा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 बड़े तस्करों के ठिकानों पर छापा, 5 लाख की लकड़ी जब्त
औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग से सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने राहत एवं उपचार व्यवस्था का जायजा लिया तथा अस्पताल पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली. जिला प्रशासन के अनुसार घायलों के उपचार एवं आवश्यक सहायता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. प्रशासनिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच संबंधित विभाग द्वारा की जा रही है.


