कोरबा : कोरबा पुलिस ने मानिकपुर क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या प्रकरण का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीमों द्वारा संयुक्त रूप से की गई। मामले में प्रार्थी शुभम सिंह बघेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6-7 जून 2026 की दरमियानी रात उसके परिचित चन्द्रमणि रात्रे उर्फ दादू पर अज्ञात आरोपियों ने बोलेरो वाहन से जानलेवा हमला किया था। गंभीर रूप से घायल चन्द्रमणि की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 500/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 103(1), 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
कोरबा: एसईसीएल गेवरा में बंसल इंफ्रा के मजदूरों की हड़ताल, लंबित मांगों को लेकर कामकाज ठप
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीमों ने मामले की गहन जांच करते हुए 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की। तकनीकी साक्ष्य और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान Rajendra Sahu उर्फ कुनाल साहू (22) निवासी कड़ारी, जिला सक्ती (वर्तमान निवास कुसमुंडा, कोरबा) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी योगेन्द्र बघेल उर्फ योगी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन (CG-12 BD-5025) भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
सुशासन तिहार की शिकायतों पर सख्त एक्शन, कनकी और सरगबुंदिया के पंचायत सचिव हटाए गए
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी उसी दिन बाकीमोंगरा थाना क्षेत्र के बलगी में हुई डकैती की घटना में भी शामिल था। इस मामले में पहले ही दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और घटना में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किए जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों और साक्ष्यों की तलाश जारी है।


