Close Menu
    What's Hot

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: मानिकपुर हत्या कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    June 15, 2026

    कोरबा: एसईसीएल गेवरा में बंसल इंफ्रा के मजदूरों की हड़ताल, लंबित मांगों को लेकर कामकाज ठप

    June 15, 2026

    सुशासन तिहार की शिकायतों पर सख्त एक्शन, कनकी और सरगबुंदिया के पंचायत सचिव हटाए गए

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: मानिकपुर हत्या कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    • कोरबा: एसईसीएल गेवरा में बंसल इंफ्रा के मजदूरों की हड़ताल, लंबित मांगों को लेकर कामकाज ठप
    • सुशासन तिहार की शिकायतों पर सख्त एक्शन, कनकी और सरगबुंदिया के पंचायत सचिव हटाए गए
    • कोरबा: तालाब सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा, जलकुंभी में फंसकर 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत
    • CG School Reopen: कल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र 2026–27, फिर गूंजेगी स्कूलों की घंटी
    • पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत में हंगामा: भ्रष्टाचार के आरोपों पर जनप्रतिनिधियों ने जड़ा कार्यालय में ताला
    • 13 जुलाई से छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, वित्तीय व शासकीय कार्यों पर रहेगा फोकस
    • CG Double Suicide: घर के अलग-अलग कमरों में फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी, जांच शुरू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»सुशासन तिहार की शिकायतों पर सख्त एक्शन, कनकी और सरगबुंदिया के पंचायत सचिव हटाए गए
    CHHATTISGARH

    सुशासन तिहार की शिकायतों पर सख्त एक्शन, कनकी और सरगबुंदिया के पंचायत सचिव हटाए गए

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactJune 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    कोरबा : मुख्यमंत्री के सुशासन तिहार अभियान के दौरान प्राप्त शिकायतों पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। करतला विकासखंड की ग्राम पंचायत कनकी और सरगबुंदिया में पंचायत सचिवों के खिलाफ मिली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ने दोनों सचिवों का स्थानांतरण कर दिया है। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत कनकी के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सुशासन तिहार के दौरान पंचायत सचिव लक्ष्मीनारायण राजपूत के खिलाफ कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही तथा विकास कार्यों के लिए प्राप्त शासकीय राशि के दुरुपयोग एवं वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत दर्ज कराई थी।

    कोरबा: तालाब सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा, जलकुंभी में फंसकर 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

    वहीं ग्राम पंचायत सरगबुंदिया में सचिव प्रमोद राठिया के विरुद्ध उपसरपंच, पंचों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने कर्तव्यों के प्रति उदासीनता और कार्यों में लापरवाही की शिकायत की थी।सुशासन तिहार में प्राप्त इन शिकायतों की जांच के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की। जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत कनकी के सचिव लक्ष्मीनारायण राजपूत को स्थानांतरित कर ग्राम पंचायत अमलडीहा भेजा गया है। वहीं सरगबुंदिया के सचिव प्रमोद राठिया को जनपद पंचायत कार्यालय करतला में संलग्न किया गया है।

    CG School Reopen: कल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र 2026–27, फिर गूंजेगी स्कूलों की घंटी

    प्रशासन ने अमलडीहा में पदस्थ सचिव गितेंद्र जायसवाल को स्थानांतरित कर ग्राम पंचायत कनकी में उनकी मूल पदस्थापना की है। साथ ही उनके कार्य अनुभव और प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए ग्राम पंचायत सरगबुंदिया का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने सुशासन तिहार की सार्थकता से जोड़ते हुए स्वागत किया है। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि उनकी समस्याओं और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई से शासन-प्रशासन के प्रति भरोसा बढ़ा है तथा यह संदेश गया है कि सरकारी कार्यों में लापरवाही और अनियमितताओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासनिक हलकों में इस कार्रवाई को पंचायत स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि सुशासन तिहार में प्राप्त अन्य शिकायतों पर भी आगामी दिनों में इसी तरह की कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleकोरबा: तालाब सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा, जलकुंभी में फंसकर 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत
    Next Article कोरबा: एसईसीएल गेवरा में बंसल इंफ्रा के मजदूरों की हड़ताल, लंबित मांगों को लेकर कामकाज ठप

    Related Posts

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: मानिकपुर हत्या कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    June 15, 2026

    कोरबा: एसईसीएल गेवरा में बंसल इंफ्रा के मजदूरों की हड़ताल, लंबित मांगों को लेकर कामकाज ठप

    June 15, 2026

    कोरबा: तालाब सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा, जलकुंभी में फंसकर 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

    June 15, 2026
    Top Posts

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: मानिकपुर हत्या कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    June 15, 2026

    कोरबा: एसईसीएल गेवरा में बंसल इंफ्रा के मजदूरों की हड़ताल, लंबित मांगों को लेकर कामकाज ठप

    June 15, 2026

    सुशासन तिहार की शिकायतों पर सख्त एक्शन, कनकी और सरगबुंदिया के पंचायत सचिव हटाए गए

    June 15, 2026

    कोरबा: तालाब सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा, जलकुंभी में फंसकर 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

    June 15, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: मानिकपुर हत्या कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    By Industrial ImpactJune 15, 2026

    कोरबा : कोरबा पुलिस ने मानिकपुर क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या प्रकरण का खुलासा करते…

    कोरबा: एसईसीएल गेवरा में बंसल इंफ्रा के मजदूरों की हड़ताल, लंबित मांगों को लेकर कामकाज ठप

    June 15, 2026

    सुशासन तिहार की शिकायतों पर सख्त एक्शन, कनकी और सरगबुंदिया के पंचायत सचिव हटाए गए

    June 15, 2026

    कोरबा: तालाब सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा, जलकुंभी में फंसकर 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

    June 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: मानिकपुर हत्या कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    June 15, 2026

    कोरबा: एसईसीएल गेवरा में बंसल इंफ्रा के मजदूरों की हड़ताल, लंबित मांगों को लेकर कामकाज ठप

    June 15, 2026

    सुशासन तिहार की शिकायतों पर सख्त एक्शन, कनकी और सरगबुंदिया के पंचायत सचिव हटाए गए

    June 15, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.