Close Menu
    What's Hot

    कोरबा में बैंक सेंधमारी का खुलासा, हरियाणा से दो आरोपी गिरफ्तार; लॉकर तोड़ने में रहे थे नाकाम

    August 1, 2026

    KORBA: राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण अभियान में कार्रवाई, कोटपा एक्ट के तहत 16 चालान काटे गए

    August 1, 2026

    कोरबा बुधवारी बाजार में नाली का स्लैब धंसा, मालवाहक वाहन फंसा

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोरबा में बैंक सेंधमारी का खुलासा, हरियाणा से दो आरोपी गिरफ्तार; लॉकर तोड़ने में रहे थे नाकाम
    • KORBA: राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण अभियान में कार्रवाई, कोटपा एक्ट के तहत 16 चालान काटे गए
    • कोरबा बुधवारी बाजार में नाली का स्लैब धंसा, मालवाहक वाहन फंसा
    • कोरबा: दो साल तक पुलिस को चकमा देता रहा हत्या का आरोपी, कोंडागांव से पुलिस ने दबोचा
    • CG High Court सख्त! सांसद-विधायकों के लंबित आपराधिक मामलों की जल्द होगी सुनवाई
    • LPG Cylinder Price Cut: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, जानिए छत्तीसगढ़ में कितने हुए नए रेट
    • छत्तीसगढ़ में बदला मानसून का मिजाज, बारिश में कमी के संकेत; कई जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट
    • Korba: एकलव्य विद्यालय के छात्रों का फूटा गुस्सा, प्राचार्य-अधीक्षिका हटाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»छत्तीसगढ़ के इस रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
    CHHATTISGARH

    छत्तीसगढ़ के इस रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactJune 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Raigarh Railway Station: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ रेलवे स्टेशन जल्द ही आधुनिक और आकर्षक स्वरूप में नजर आएगा। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्टेशन पर सौंदर्यीकरण, आधारभूत ढांचे के उन्नयन और विभिन्न यात्री सुविधाओं के विस्तार का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार, पार्किंग, वेटिंग हॉल, प्रकाश व्यवस्था और पहुंच मार्ग को विकसित किया जा रहा है। विकास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण करने कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने अधिकारियों के साथ स्टेशन का दौरा किया और सभी कार्य जुलाई माह के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए।

    छत्तीसगढ़-यूपी बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: 1 ट्रक गांजा जब्त, कीमत 10 करोड़ रुपये आंकी गई

    जुलाई तक पूरा करने के निर्देश

    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्टेशन भवन, मुख्य प्रवेश द्वार, पार्किंग क्षेत्र, प्रतीक्षालय, सड़क संपर्क मार्ग, जल निकासी और प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से जुलाई माह के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए।

    अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहा कायाकल्प

    रेलवे अधिकारियों के अनुसार रायगढ़ रेलवे स्टेशन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों में शामिल है। बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से आने वाले यात्रियों के लिए यह महत्वपूर्ण स्टेशन है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन का उन्नयन किया जा रहा है, जिससे आधुनिक और सुविधाजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराया जा सके।

    छत्तीसगढ़ को बड़ा झटका: NMC ने 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों पर लगाई रोक, इस सत्र में नहीं होगी पढ़ाई शुरू

    मुख्य प्रवेश द्वार और पार्किंग को मिलेगा नया स्वरूप

    स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार को आधुनिक वास्तुशिल्प के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही पार्किंग व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित किया जा रहा है, जहां अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए अलग पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। इससे यात्रियों को वाहन पार्किंग में सुविधा मिलेगी और यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी।

    वेटिंग हॉल और यात्री सुविधाओं का विस्तार

    रेलवे स्टेशन में बुकिंग कार्यालय का उन्नयन किया जा रहा है। प्रथम और द्वितीय श्रेणी यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त वेटिंग हॉल तैयार किए जा रहे हैं। बेहतर बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

    जलभराव और पहुंच मार्ग की समस्या का समाधान

    बरसात के दौरान होने वाले जलभराव को रोकने के लिए प्रभावी जल निकासी व्यवस्था विकसित की जा रही है। वहीं मुख्य सड़क से स्टेशन तक पहुंचने वाले मार्ग को भी बेहतर बनाया जा रहा है, ताकि यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    मनरेगा कार्यस्थल पर दर्दनाक हादसा: बिजली गिरने से उपसरपंच समेत 3 की मौत, 5 घायल

    12 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य

    रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रायगढ़ और बेलपहाड़ रेलवे स्टेशनों के विकास एवं उन्नयन के लिए कुल 12 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और यात्री सुविधाओं का विस्तार करने के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़-यूपी बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: 1 ट्रक गांजा जब्त, कीमत 10 करोड़ रुपये आंकी गई
    Next Article ड्यूटी पर तैनात महिला वन रक्षक से मारपीट, पेंड्रा में तीन आरोपियों पर केस दर्ज

    Related Posts

    कोरबा में बैंक सेंधमारी का खुलासा, हरियाणा से दो आरोपी गिरफ्तार; लॉकर तोड़ने में रहे थे नाकाम

    August 1, 2026

    KORBA: राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण अभियान में कार्रवाई, कोटपा एक्ट के तहत 16 चालान काटे गए

    August 1, 2026

    कोरबा बुधवारी बाजार में नाली का स्लैब धंसा, मालवाहक वाहन फंसा

    August 1, 2026
    Top Posts

    कोरबा: दो साल तक पुलिस को चकमा देता रहा हत्या का आरोपी, कोंडागांव से पुलिस ने दबोचा

    August 1, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    कोरबा में बैंक सेंधमारी का खुलासा, हरियाणा से दो आरोपी गिरफ्तार; लॉकर तोड़ने में रहे थे नाकाम

    By Industrial ImpactAugust 1, 2026

    कोरबा : दीपका स्थित यूनियन बैंक में सेंधमारी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने…

    KORBA: राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण अभियान में कार्रवाई, कोटपा एक्ट के तहत 16 चालान काटे गए

    August 1, 2026

    कोरबा बुधवारी बाजार में नाली का स्लैब धंसा, मालवाहक वाहन फंसा

    August 1, 2026

    कोरबा: दो साल तक पुलिस को चकमा देता रहा हत्या का आरोपी, कोंडागांव से पुलिस ने दबोचा

    August 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    कोरबा में बैंक सेंधमारी का खुलासा, हरियाणा से दो आरोपी गिरफ्तार; लॉकर तोड़ने में रहे थे नाकाम

    August 1, 2026

    KORBA: राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण अभियान में कार्रवाई, कोटपा एक्ट के तहत 16 चालान काटे गए

    August 1, 2026

    कोरबा बुधवारी बाजार में नाली का स्लैब धंसा, मालवाहक वाहन फंसा

    August 1, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.