Close Menu
    What's Hot

    KORBA: राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण अभियान में कार्रवाई, कोटपा एक्ट के तहत 16 चालान काटे गए

    August 1, 2026

    कोरबा बुधवारी बाजार में नाली का स्लैब धंसा, मालवाहक वाहन फंसा

    August 1, 2026

    कोरबा: दो साल तक पुलिस को चकमा देता रहा हत्या का आरोपी, कोंडागांव से पुलिस ने दबोचा

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • KORBA: राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण अभियान में कार्रवाई, कोटपा एक्ट के तहत 16 चालान काटे गए
    • कोरबा बुधवारी बाजार में नाली का स्लैब धंसा, मालवाहक वाहन फंसा
    • कोरबा: दो साल तक पुलिस को चकमा देता रहा हत्या का आरोपी, कोंडागांव से पुलिस ने दबोचा
    • CG High Court सख्त! सांसद-विधायकों के लंबित आपराधिक मामलों की जल्द होगी सुनवाई
    • LPG Cylinder Price Cut: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, जानिए छत्तीसगढ़ में कितने हुए नए रेट
    • छत्तीसगढ़ में बदला मानसून का मिजाज, बारिश में कमी के संकेत; कई जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट
    • Korba: एकलव्य विद्यालय के छात्रों का फूटा गुस्सा, प्राचार्य-अधीक्षिका हटाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बोले पीएम मोदी- मुझे गालियां देने वाले बच्चों को मैं माफ करता हूं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»ड्यूटी पर तैनात महिला वन रक्षक से मारपीट, पेंड्रा में तीन आरोपियों पर केस दर्ज
    CHHATTISGARH

    ड्यूटी पर तैनात महिला वन रक्षक से मारपीट, पेंड्रा में तीन आरोपियों पर केस दर्ज

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactJune 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: पेंड्रा थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान एक महिला वन रक्षक के साथ मारपीट, अभद्रता और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर वन विभाग के कर्मचारियों में नाराजगी देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार लाटा परिसर में पदस्थ महिला वन रक्षक गिरिजा कंवर सुरक्षा श्रमिकों के साथ नियमित जंगल भ्रमण पर निकली थीं। भ्रमण के दौरान कक्ष क्रमांक 2350 के समीप स्थित एक मकान में उन्हें सागौन की ताजा कटी हुई बल्लियां रखी दिखाई दीं। वन संपदा से जुड़े मामले की जानकारी लेने के लिए वह अपने साथ मौजूद श्रमिकों के साथ संबंधित घर पहुंचीं।

    छत्तीसगढ़ के इस रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    बताया गया है कि घर में मौजूद इतवारू भैना, उसकी पत्नी सुमित्रा और सास दयावती ने वन विभाग की टीम को देखकर आपत्ति जताई। आरोप है कि तीनों ने महिला वन रक्षक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने विरोध करते हुए शासकीय कार्य में सहयोग करने की बात कही, तो विवाद बढ़ गया। शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने महिला वन रक्षक के साथ मारपीट की और उन्हें जमीन पर गिरा दिया। इस दौरान उनकी शासकीय वर्दी भी फाड़ दी गई। आरोप है कि शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।

    छत्तीसगढ़-यूपी बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: 1 ट्रक गांजा जब्त, कीमत 10 करोड़ रुपये आंकी गई

    घटना के समय मौजूद सुरक्षा श्रमिकों ने बीच-बचाव कर किसी तरह महिला वन रक्षक को आरोपियों से छुड़ाया। इसके बाद पीड़िता सीधे पेंड्रा थाना पहुंचीं और पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई। एसडीओपी श्याम सिदार के अनुसार पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी सुमित्रा, दयावती और इतवारू भैना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 121(1), 132, 296, 3(5) और 351(3) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। घटना से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से वन विभाग के मैदानी अमले में गहरी नाराजगी है और उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के इस रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
    Next Article PSC छात्रा सुसाइड केस में बड़ा एक्शन, बेवफा प्रेमी की गिरफ्तारी की तैयारी तेज

    Related Posts

    KORBA: राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण अभियान में कार्रवाई, कोटपा एक्ट के तहत 16 चालान काटे गए

    August 1, 2026

    कोरबा बुधवारी बाजार में नाली का स्लैब धंसा, मालवाहक वाहन फंसा

    August 1, 2026

    कोरबा: दो साल तक पुलिस को चकमा देता रहा हत्या का आरोपी, कोंडागांव से पुलिस ने दबोचा

    August 1, 2026
    Top Posts

    CG High Court सख्त! सांसद-विधायकों के लंबित आपराधिक मामलों की जल्द होगी सुनवाई

    August 1, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    KORBA: राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण अभियान में कार्रवाई, कोटपा एक्ट के तहत 16 चालान काटे गए

    By Industrial ImpactAugust 1, 2026

    कोरबा, 1 अगस्त: राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी…

    कोरबा बुधवारी बाजार में नाली का स्लैब धंसा, मालवाहक वाहन फंसा

    August 1, 2026

    कोरबा: दो साल तक पुलिस को चकमा देता रहा हत्या का आरोपी, कोंडागांव से पुलिस ने दबोचा

    August 1, 2026

    CG High Court सख्त! सांसद-विधायकों के लंबित आपराधिक मामलों की जल्द होगी सुनवाई

    August 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    KORBA: राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण अभियान में कार्रवाई, कोटपा एक्ट के तहत 16 चालान काटे गए

    August 1, 2026

    कोरबा बुधवारी बाजार में नाली का स्लैब धंसा, मालवाहक वाहन फंसा

    August 1, 2026

    कोरबा: दो साल तक पुलिस को चकमा देता रहा हत्या का आरोपी, कोंडागांव से पुलिस ने दबोचा

    August 1, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.