Close Menu
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में मोहर्रम-उर्स के नए नियम जारी, DJ, बैंड और आतिशबाजी पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर ₹50 हजार जुर्माना

    June 12, 2026

    रायगढ़ पुलिस का हाईटेक कदम: वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी प्रशिक्षण से लैस होंगे पुलिसकर्मी

    June 12, 2026

    PSC छात्रा सुसाइड केस में बड़ा एक्शन, बेवफा प्रेमी की गिरफ्तारी की तैयारी तेज

    June 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में मोहर्रम-उर्स के नए नियम जारी, DJ, बैंड और आतिशबाजी पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर ₹50 हजार जुर्माना
    • रायगढ़ पुलिस का हाईटेक कदम: वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी प्रशिक्षण से लैस होंगे पुलिसकर्मी
    • PSC छात्रा सुसाइड केस में बड़ा एक्शन, बेवफा प्रेमी की गिरफ्तारी की तैयारी तेज
    • ड्यूटी पर तैनात महिला वन रक्षक से मारपीट, पेंड्रा में तीन आरोपियों पर केस दर्ज
    • छत्तीसगढ़ के इस रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
    • छत्तीसगढ़-यूपी बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: 1 ट्रक गांजा जब्त, कीमत 10 करोड़ रुपये आंकी गई
    • मनरेगा कार्यस्थल पर दर्दनाक हादसा: बिजली गिरने से उपसरपंच समेत 3 की मौत, 5 घायल
    • कोरबा : रिसदी बायपास रिंग रोड पर बड़ा हादसा टला, हाइवा की तेज रफ्तार से दुर्घटनाग्रस्त हुई माजदा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले पर बड़ी कार्रवाई, ओवररेटिंग मामले में 4 अधिकारी निलंबित; 8 को शोकॉज नोटिस जारी
    CHHATTISGARH

    छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले पर बड़ी कार्रवाई, ओवररेटिंग मामले में 4 अधिकारी निलंबित; 8 को शोकॉज नोटिस जारी

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactJune 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रायपुर : छत्तीसगढ़ में शराब की ओवररेटिंग की शिकायतों पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा विभिन्न जिलों की मदिरा दुकानों में किए गए औचक निरीक्षण के दौरान निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बेचने के मामले सामने आने के बाद आबकारी आयुक्त पीएस एल्मा ने 4 आबकारी उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया है। वहीं 8 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

    आबकारी विभाग के अनुसार, रायपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बलौदाबाजार-भाटापारा और धमतरी जिलों की मदिरा दुकानों में ओवररेटिंग के मामले पकड़े गए। विभागीय जांच में संबंधित अधिकारियों के क्षेत्राधिकार में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।

    आंधी-तूफान ने बदला फ्लाइट का रूट, दो विमान नागपुर डायवर्ट, कई वीआईपी यात्री भी प्रभावित

    फाफाडीह शराब दुकान में 20 रुपये अधिक वसूले गए

    विदेशी मदिरा दुकान फाफाडीह (रायपुर) में औचक निरीक्षण के दौरान विक्रेता अश्वन कुमार मेरिया द्वारा ऑल सीजन गोल्डन कलेक्शन रिजर्व व्हिस्की के दो पाव निर्धारित 480 रुपये के बजाय 500 रुपये में बेचे जाने का मामला सामने आया। इस मामले में विक्रेता के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 39(ग) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

    मामला आबकारी उपनिरीक्षक कौशल किशोर सोनी के प्रभार क्षेत्र का होने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

    गंडई में भी मिली ओवररेटिंग की शिकायत

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की कम्पोजिट मदिरा दुकान गंडई में विक्रेता वेदप्रकाश निर्मलकर द्वारा तीन पाव देशी शराब निर्धारित 240 रुपये के बजाय 250 रुपये में बेचे जाने का मामला सामने आया। इसके बाद विक्रेता के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

    इस मामले में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक प्रभाकर सिरमौर को निलंबित किया गया है। वहीं सहायक जिला आबकारी अधिकारी चन्द्रप्रताप सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

    हिरमी और कुरूद में भी कार्रवाई

    बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की कम्पोजिट मदिरा दुकान हिरमी में विक्रेता द्वारा निर्धारित मूल्य से 30 रुपये अधिक वसूले जाने का मामला सामने आया। इस प्रकरण में प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक मनराखन नेताम को निलंबित किया गया है।

    इसी प्रकार धमतरी जिले की कम्पोजिट मदिरा दुकान कुरूद में दो अलग-अलग मामलों में देशी शराब की बिक्री निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर किए जाने की पुष्टि हुई। इस मामले में आबकारी उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम सिन्हा को निलंबित किया गया है।

    इन आठ अधिकारियों को नोटिस

    आबकारी विभाग ने जिन 8 जिला आबकारी और सहायक जिला आबकारी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, उनमें निरुपमा लोन्हारे, मुकेश अग्रवाल, जलेश सिंह, अजय सिंह धुर्वे, राजेश कुमार शर्मा, जेबा खान, चंद्रप्रताप सिंह और अल्ताफ खान शामिल हैं।

    आबकारी आयुक्त ने कहा कि संबंधित अधिकारियों के प्रभार क्षेत्रों में इस प्रकार की गंभीर अनियमितताओं का पाया जाना उनके कर्तव्यों के प्रति लापरवाही, उदासीनता और शिथिल नियंत्रण को दर्शाता है। इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 का उल्लंघन मानते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

    बिलासपुर केंद्रीय जेल के आसपास 500 मीटर तक नो-फ्लाई जोन घोषित, ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleआंधी-तूफान ने बदला फ्लाइट का रूट, दो विमान नागपुर डायवर्ट, कई वीआईपी यात्री भी प्रभावित
    Next Article CG – विधानसभा क्षेत्र की बाध्यता खत्म! अब पूरे प्रदेश से कर्मचारियों की सेवाएं ले सकेंगे विधायक

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में मोहर्रम-उर्स के नए नियम जारी, DJ, बैंड और आतिशबाजी पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर ₹50 हजार जुर्माना

    June 12, 2026

    रायगढ़ पुलिस का हाईटेक कदम: वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी प्रशिक्षण से लैस होंगे पुलिसकर्मी

    June 12, 2026

    PSC छात्रा सुसाइड केस में बड़ा एक्शन, बेवफा प्रेमी की गिरफ्तारी की तैयारी तेज

    June 12, 2026
    Top Posts

    ड्यूटी पर तैनात महिला वन रक्षक से मारपीट, पेंड्रा में तीन आरोपियों पर केस दर्ज

    June 12, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    छत्तीसगढ़ में मोहर्रम-उर्स के नए नियम जारी, DJ, बैंड और आतिशबाजी पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर ₹50 हजार जुर्माना

    By Industrial ImpactJune 12, 2026

    रायपुर : छत्तीसगढ़ में मोहर्रम और उर्स के दौरान DJ, बैंड-बाजा और आतिशबाजी पर रोक…

    रायगढ़ पुलिस का हाईटेक कदम: वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी प्रशिक्षण से लैस होंगे पुलिसकर्मी

    June 12, 2026

    PSC छात्रा सुसाइड केस में बड़ा एक्शन, बेवफा प्रेमी की गिरफ्तारी की तैयारी तेज

    June 12, 2026

    ड्यूटी पर तैनात महिला वन रक्षक से मारपीट, पेंड्रा में तीन आरोपियों पर केस दर्ज

    June 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ में मोहर्रम-उर्स के नए नियम जारी, DJ, बैंड और आतिशबाजी पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर ₹50 हजार जुर्माना

    June 12, 2026

    रायगढ़ पुलिस का हाईटेक कदम: वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी प्रशिक्षण से लैस होंगे पुलिसकर्मी

    June 12, 2026

    PSC छात्रा सुसाइड केस में बड़ा एक्शन, बेवफा प्रेमी की गिरफ्तारी की तैयारी तेज

    June 12, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.