रायगढ़ : जिले के धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र स्थित राजीव गांधी चौक के एक पेट्रोल पंप परिसर में शनिवार को अफरा-तफरी मच गई। जहां हवा भरवाने के दौरान एक बजाज पल्सर RS-200 मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक धुएं के गुबार के साथ आग की लपटों में घिर गई, जिससे पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों में हड़कंप मच गया।
बिलासपुर में मातम के बीच बड़ा हादसा: दशकर्म में गए परिवार के दो मासूम तालाब में डूबे, मौत
मिली जानकारी के अनुसार, बाइक चालक पेट्रोल पंप में अपनी मोटरसाइकिल में हवा भरवा रहा था। इसी दौरान वाहन से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही पलों में आग भड़क उठी और पूरी बाइक आग की चपेट में आ गई। प्रारंभिक तौर पर घटना का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
कोरबा में बड़ी कार्रवाई: आदतन अपराधी सत्यम सोनी एक साल के लिए जिला बदर, 9 जिलों में एंट्री बैन
पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील स्थान पर आग लगने से बड़ा हादसा होने की आशंका पैदा हो गई थी। हालांकि मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए फायर सेफ्टी उपकरणों का इस्तेमाल किया और आग पर काबू पा लिया। कर्मचारियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।


