भिलाई : दुर्ग शहर से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां श्मशान घाट के भीतर इंसानी खोपड़ी, हड्डियां और कंकाल खुले में बाहर बिखरे पाए गए हैं। इतना ही नहीं पास में ही एक प्लास्टिक की थैली में बंधा हुआ मानव कंकाल भी बरामद किया गया। यह पूरा मामला रायपुर नाका शमशान घाट का है। श्मशान घाट में इंसानी अवशेष बिखरे होने की जानकारी स्थानीय पार्षद और नागरिकों ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्मृति नगर चौकी पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची।
जांजगीर-चांपा में कृषि विभाग का बड़ा एक्शन, 2638 बोरी उर्वरक जब्त, खाद दुकान सीलबंद
FSL की टीम ने गहन फॉरेंसिक जांच करते हुए तीन अलग-अलग कब्रों से बाहर निकले शरीर के अवशेषों को सैंपल के रूप में कलेक्ट किया है, ताकि उनकी वैज्ञानिक जांच की जा सके। चौकी प्रभारी राजेश साहू ने किसी असामाजिक तत्वों या जानवरों द्वारा छेड़खानी की आशंका जताई है।
ज्वेलरी कारोबारी मर्डर केस में पुलिस सख्त, बिलासपुर आईजी ने आरोपियों पर रखा ईनाम
वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल SP सुखनंदन राठौर ने कहा कि इस पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। उन्होंने साफ किया कि बिना पूरी साइंटिफिक (वैज्ञानिक) जांच रिपोर्ट आए इस मामले में आधिकारिक तौर पर कुछ भी कह पाना मुमकिन नहीं होगा।


