बिलासपुर : मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-49 पर बुधवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसकी घटनास्थल पर ही जान चली गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।
छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग 3 जून से शुरू, दर्शकों के लिए एंट्री रहेगी पूरी तरह फ्री
पुलिस ने आरोपित कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भदौरा निवासी शुभम राठौर (30) बिजली मिस्त्री का काम करता था। बुधवार को वह काम के सिलसिले में मस्तूरी आया हुआ था। रात करीब आठ बजे वह अपने घर लौट चुका था, तभी उसे बिजली सुधारने के लिए फोन आया। इसके बाद वह अपनी मोटरसाइकिल से मस्तूरी-किरारी मार्ग की ओर चला गया। काम पूरा करने के बाद वह देर रात वापस अपने गांव भदौरा लौट रहा था। बताया जा रहा है कि रात करीब 11:10 बजे शुभम एनएच-49 हाईवे पार कर रहा था।
न्यायधानी में अवैध कोयला कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 1500 मीट्रिक टन कोयला जब्त, डिपो सील
इसी दौरान बिलासपुर से अकलतरा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बलेनो कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज गति में थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शुभम सड़क पर दूर जा गिरा और कार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।हादसे की खबर मिलते ही मृतक के स्वजन अस्पताल पहुंच गए। युवक की अचानक मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।


