रायपुर : उत्तर छत्तीसगढ़ में बीते तीन दिनों से चली कांग्रेस के हल्ला बोल का प्रभावी असर देखने को मिला। अब से कुछ देर पहले धरना स्थल पर एसडीएम पहुंची और कांग्रेस के तीन मांग को पूरा करने सहमति जताई। एसडीएम ने आमरण अनशन समाप्त करने पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव व पीसीसी चेयरमैन दीपक बैज से अनुरोध किया।
जांजगीर-चांपा में लू का कहर! ट्रक चालक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाते समय मौत
कार्यकर्ताओें की सहमति के बाद सिंहदेव व बैज ने नारियल पानी पीकर आमरण अनशन समाप्त किया। इसके साथ ही बीते तीन दिनों से चली आ रही इस सियासी हलचल का पटाक्षेप हो गया है। बता दें, मंगलवार देर रात एसडीएम और पुलिस अफसर धरना स्थल पर पहुंचे और भूख हड़ताल खत्म कराने मान मनौव्वल करते रहे। इस बीच देर रात पुलिस ने काउंटर एफआईआर दर्ज कर लिया है। कांग्रेस का एक मांग पुलिस प्रशासन ने पूरा कर दिया है। दूसरे पक्ष के खिलाफ पुलिस ने काउंटर एफआईआर दर्ज कर ली है।
कोरबा के पाली में चमगादड़ों की मौत का खुलासा, प्रशासन ने बताया – वायरस नहीं, भीषण गर्मी बनी वजह
पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव व पीसीसी चेयरमैन दीपक बैज ने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी के खिलाफ लगाए गए आर्म्स एक्ट हटाने और इस पूरे मामले में एक पक्षीय कार्रवाई करने वाले टीआई को निलंबित करने की मांग पर अड़े हुए थे। कांग्रेस नेताओं का गुस्सा शांत करने और आंदोलन को खत्म कराने के लिए मंगलवार देर रात सूरजपुर एसडीएम शिवानी जायसवाल व सूरजपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धरना स्थल पर पहुंचे। कांग्रेस के दोनों नेताओं की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अफसरों से सीधी बात हुई। पूरी बातचीत धरना स्थल पर बैठी भीड़ के सामने हुई। सिंहदेव व बैज ने दोटूक कहा, जब तक आर्म्स एक्ट नहीं हटाई जाती और गड़बड़ी करने वाले टीआई को निलंबित नहीं किया जाता, धरना यूं ही चलते रहेगा।


