रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने अखिल भारतीय सेवा (AIS) के अधिकारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 2 फीसदी की बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब IAS, IPS और IFS अधिकारियों को 58 फीसदी की जगह 60 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। बढ़ा हुआ डीए 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए संशोधित दरों पर महंगाई भत्ता स्वीकृत किया गया है। यह भुगतान जनवरी 2026 से नकद रूप में किया जाएगा।
Korba News: एसईसीएल सब स्टेशन में चोरी और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार
मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि महंगाई भत्ते की गणना वेतन मैट्रिक्स में निर्धारित मूल वेतन के आधार पर की जाएगी। इसमें विशेष वेतन या अन्य अतिरिक्त भत्तों को शामिल नहीं किया जाएगा। साथ ही आदेश के विपरीत अधिक भुगतान होने की स्थिति में संबंधित अधिकारी से राशि की वसूली भी की जाएगी।
मोबाइल टावर पर युवती ने लगाई फांसी, घटना से पहले फोन में देख रही थी वीडियो
देखें आदेश



