रायपुर/अभनपुर – गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोलियारी और पारागांव के बीच महानदी किनारे चल रहे तटबंध निर्माण कार्य में एक 16 वर्षीय मजदूर किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार और एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मृतक की पहचान हर्ष साहू के रूप में हुई है, जो धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुरसेंगा का निवासी था।
कोरबा में अतिक्रमण पर निगम का बड़ा एक्शन, बायपास इलाके में चला बुलडोजर
पुलिस मर्ग डायरी के अनुसार आज सुबह निर्माण कार्य के दौरान हर्ष साहू की अचानक तबीयत बिगड़ गई। काम करते समय उसे चक्कर आया और वह मौके पर ही गिर पड़ा। साथी मजदूर तत्काल उसे इलाज के लिए कुरूद अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गोबरा नवापारा रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रायगढ़ में कबाड़ी गोदाम में भीषण आग, हीरो शोरूम तक पहुंचा खतरा, इलाके में मची अफरा-तफरी


