रायगढ़ : जिले के छातामुड़ा बाईपास रोड स्थित एक कबाड़ी गोदाम में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि जिस कबाड़ी गोदाम में आग लगी है, उसके ठीक बगल में हीरो मोटरसाइकिल का शोरूम है। आग लगातार फैलती देख प्रशासन ने एहतियातन आसपास के कई शोरूम और दुकानों को तुरंत खाली कराया।
करही गोलीकांड का खुलासा: पैसों के विवाद और पुरानी दुश्मनी में चली गोली, 3 शूटर गिरफ्तार
मौके पर मौजूद लोग अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन आग की भयावहता के सामने शुरुआती प्रयास नाकाफी साबित हुए। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम प्रशासन की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। हालांकि आग तेजी से फैलने के कारण निगम की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी कम पड़ गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए NTPC Lara और Jindal Steel & Power से अतिरिक्त फायर ब्रिगेड टीमों को बुलाया गया है।
CG – नहर किनारे युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश, पास में पड़ी थी महुआ शराब की बोतल


