रायगढ़ : भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जंगल में पानी की कमी से जूझ रहे हाथियों का एक दिलचस्प नजारा सामने आया है। एडु जंगल के पास स्थित तालाब में हाथियों का दल पहुंचा, जहां उन्होंने जमकर पानी में मस्ती की और अपनी प्यास भी बुझाई।
कोयला खदान विस्तार के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, रोजगार नहीं मिलने पर बसाहट स्थल का काम रुकवाया
तालाब में हाथियों के झुंड को पानी में खेलते देख आसपास के ग्रामीणों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बड़े हाथियों के साथ उनके बच्चे भी नजर आ रहे हैं, जो पानी में उछल-कूद करते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक लगातार बढ़ रही गर्मी और रिकॉर्ड तापमान के कारण जंगलों में जलस्रोत सूखने लगे हैं। ऐसे में हाथियों के दल पानी की तलाश में आबादी के करीब स्थित तालाबों और जलाशयों तक पहुंच रहे हैं।
मंदिर में अगरबत्ती से भड़की आग, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी
वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि हाथियों की सुरक्षा के साथ-साथ ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। फिलहाल, हाथियों की तालाब में मस्ती का यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।


