कोरबा : हाल ही में शहर के आरती नगर रेलवे लाइन के पास एक विद्युत खंभे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते खंभा और उसमें बंधे तार धू-धू कर जलने लगे। आग की लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल वाहन और विद्युत विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के लिए विद्युत प्रवाह बंद किया गया। विभागीय कर्मियों और दमकल की मदद से आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि आग आसपास के मकानों तक नहीं पहुंची।
कोरबा में 42 लाख के रेलवे खंभे चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खंभे पर तारों का मकड़जाल फैला हुआ था। केबल, इंटरनेट और बिजली के तार बेतरतीब तरीके से बंधे थे। इसी के चलते शॉर्ट सर्किट हुआ और खंभे ने आग पकड़ ली। आग लगने से तार जलकर टूट गए और सड़क पर गिर गए। आग लगने के बाद सुरक्षा कारणों से आसपास के क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था बंद कर दी गई। विद्युत विभाग ने तुरंत मरम्मत कार्य शुरू किया। नए तार खींचकर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। करीब एक घंटे बाद क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सामान्य हो पाई।
बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा झटका… शिक्षाकर्मियों की समान वेतनमान वाली अपील खारिज
आरती नगर रेलवे लाइन के पास घनी बस्ती है। लोगों का कहना है कि खंभों पर तारों का जाल साले से फैला है और कई बार शिकायत के बावजूद विभाग ने सुधार नहीं किया। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने ओवरलोड और तारों की अव्यवस्था को शॉर्ट सर्किट का कारण बताया। विभाग ने भविष्य में ऐसी घटना रोकने के लिए तारों के जाल को व्यवस्थित करने का भरोसा दिलाया है। स्थानीय लोगों ने शहर के सभी खंभों से अवैध केबल और तार हटाने की मांग की है।


