कोरबा : जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत खमरिया वैशाली नगर से लापता हुई 24 वर्षीय महिला निर्मला यादव का शव अहिरन नदी में तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, 9 मई की शाम करीब 7 बजे महिला के परिजनों ने कुसमुंडा थाना में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई थी।
कोरबा जिले के विकास की मजबूत नींव बना डीएमएफ – मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
इसी दौरान सुबह खोड़री बसावट के पास अहिरन नदी में एक महिला का शव तैरता हुआ दिखाई देने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालकर कब्जे में लिया।
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर साय सरकार सख्त, नियम 2026 के पालन हेतु कलेक्टरों को निर्देश
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


